पप्पू यादव के संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन करने पर भाजपा ने साधा निशाना, सांसद रंजीत रंजन ने उनके आवास पर दिया धरना

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव शनिवार (1 जुलाई) को साधु का भेष वस्त्र पहनकर संसद परिसर में राम मंदिर चंदा चोरी का विरोध करने पहुंचे। इस मुद्दे को लेकर काफी घमासान मचा हुआ है। पप्पू द्वारा संसद के बाहर इस तरह का अनोखा विरोध करने पर उनके आवास के बाहर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने धरना दिया। पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा है, "अरे कालनेमि सब परिवार और बच्चों के पास क्यों जाते हो? मेरा आवास बलवंत राय मेहता लेन में है. आओ न कल मिलते हैं. चंदा चोर कालनेमियों सनातन और रामभक्ति की रक्षा के लिए तुम्हारे खिलाफ अंतिम सांस तक लड़ेंगे!" बीजेपी के द्वारा किए गए हमलो पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "सड़क पर साथ लड़ रहे हैं तो गोली चला रहे हो। बेटी का कपड़ा फाड़ रहे हो, इंटरनल पार्ट पर मार रहे हो। सदन में हमारे एलओपी राहुल गांधी को बोलने नहीं देते हो, माइक बंद कर देते हो। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं होती है, तो हम आम जनता की आस्था की बात कहां उठाएंगे? साधु-संतों की बात कहां उठाएंगे? गरीब की बात पप्पू यादव कहां उठाएगा?" पप्पू यादव द्वारा किए गए साधु वाले प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे सनातन धर्म, भगवा वस्त्र और साधु-संतों का घोर अपमान बताया है। भगवा रंग करोड़ों भारतीयों की आस्था, त्याग, तपस्या और सांस्कृति का प्रतीक है। राजनीतिक विरोध के लिए विपक्षी नेताओं को धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमान नहीं करना चाहिए। पप्पू यादव ने कहा, "आज एफआईआर भी हुई है, तो हम तो कहेंगे कि जितने मंदिर हैं, उनमें जितने वास्तविक संत हैं, उन्हें चेयरमैन बनाकर मंदिर उनके हवाले कर दो। कोई राजनीतिक आदमी, आरएसएस का आदमी नहीं होना चाहिए. चिंता इस देश की है, सनातन की है।"
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskarhindi
