Top·

बालोद में सियासी घमासान, अवैध कारोबार को संरक्षण!

बालोद में सियासी घमासान, अवैध कारोबार को संरक्षण!

कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा, सोशल मीडिया में वायरल वीडियोजुआ, सट्टा, अवैध शराब कारोबार, सरकारी भूमि में अवैध कब्जा को बढ़ावा देने का आरोपबालोद (जसेरि)। बालोद जिले में एक वीडियो सामने आने के बाद...

कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा, सोशल मीडिया में वायरल वीडियोजुआ, सट्टा, अवैध शराब कारोबार, सरकारी भूमि में अवैध कब्जा को बढ़ावा देने का आरोपबालोद (जसेरि)। बालोद जिले में एक वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वीडियो जारी करने वाले व्यक्ति ने संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा और शराब कारोबार को बढ़ावा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वहीं मामले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। वीडियो में आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने दावा किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों को कथित रूप से संरक्षण दिया जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि जुआ, सट्टा और शराब जैसे अवैध कारोबार को चलाने के लिए थानों में भी दबाव बनाया जाता है। वीडियो में उसने यह भी कहा कि यदि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई होती है तो वह न्यायालय में अपना पक्ष रखेगा।आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने विधायक संगीता सिन्हा पर व्यक्तिगत रूप से भी कई आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि विधायक स्वयं अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली हैं और उनके समर्थकों द्वारा ऐसे कार्यों को संचालित किया जाता है। इसके अलावा उसने विधायक के रिश्तेदारों पर भी अतिक्रमण से जुड़े आरोप लगाए हैं। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों को लेकर अभी तक विधायक संगीता सिन्हा या उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विधानसभा के मुद्दों को लेकर भी उठाए सवाल : वीडियो जारी करने वाले व्यक्ति ने विधानसभा में उठाए गए अतिक्रमण संबंधी मुद्दों का भी जिक्र किया। उसने आरोप लगाया कि कुछ कांग्रेस विधायक ऐसे मामलों में दोहरा रवैया अपना रहे हैं। हालांकि, इन दावों पर भी संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। बालोद जिले में लंबे समय से अवैध शराब, जुआ और सट्टे जैसे मुद्दे राजनीतिक बहस का हिस्सा रहे हैं। विपक्ष और सत्ता पक्ष समय-समय पर एक-दूसरे पर इन मामलों को लेकर आरोप लगाते रहे हैं। इस नए विवाद के बाद जिले की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज होने की संभावना है।जांच और कार्रवाई पर नजर : वीडियो सामने आने के बाद अब सभी की नजर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर है। यदि आरोपों को लेकर कोई शिकायत दर्ज होती है तो पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। राजनीतिक मामलों में लगाए गए आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही सामने आ सकती है। फिलहाल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और लोग मामले में विधायक पक्ष और प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।रायपुर में स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली से 5 घंटे पूछताछ : महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में श्वष्ठ (प्रवर्तन निदेशालय) ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से रायपुर स्थित जोनल ऑफिस में पूछताछ की। बताया जा रहा है शेफाली बग्गा का कनेक्शन महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े कथित हवाला ऑपरेटर खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से है। जानकारी के मुताबिक, शेफाली बग्गा विदेशों, खासकर दुबई और लंदन से संचालित होने वाले ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स का प्रचार करती थीं। जांच में ऐसे कई डिजिटल साक्ष्य और प्रमोशनल पेज मिले हैं, जिनमें वह बेटिंग ऐप्स का प्रचार करती हुई दिखाई देती हैं। 5 घंटे की पूछताछ के बाद सेफाली बग्गा रवाना हुई।वहीं दूसरी ओर शराब घोटाले में गिर तार रामगोपाल अग्रवाल को 8 दिन की रिमांड के बाद आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at jantaserishta