Crime·

गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छेड़छाड़:आरोपी बोला- कब तक बचोगी, जबरदस्ती गाड़ी पर बैठाने की कोशिश की

गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छेड़छाड़:आरोपी बोला- कब तक बचोगी, जबरदस्ती गाड़ी पर बैठाने की कोशिश की

गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि 3-4 दिनों से आरोपी महिला के चेहरे पर बाइक का हेडलाइट जलाता था। सिटी बजाकर भद्दे गाने गाकर परेशान करता था। विरोध करने पर गाड़ी रोकर उसे बैड टच करने लगा और खींचकर जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश की। महिला ने जब शोर मचाना शुरू किया तो 'कब तक बचोगी' की धमकी देकर फरार हो गया। इस मामले में गुरुवार को पीड़िता ने बांसगांव थाने में FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश और आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानिए पूरा मामला… बांसगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने में दी गई तहरीर के माध्यम से पुलिस को बताया कि वो गांव की कुछ महिलाओं के साथ रोज सुबह टहलने के लिए जाती थी। पिछले तीन से चार दिनों तक उसी समय पर गांव का ही एक युवक तरूण कुमार रास्ते में आ जाता था। महिला के अनुसार आरोपी उसके चेहरे पर बाइक की हेडलाइट जलाता था और बगल से निकलते हुए अश्लील गाने गाकर छेड़खानी करता था। यह सिलसिला लगातार चल रहा था। सोमवार को भी युवक ने वही हरकत की, जिसपर महिला ने विरोध जताया। विरोध करने पर युवक भड़क उठा आरोप है कि विरोध करने पर युवक भड़क उठा और बाइक महिला के पास खड़ा रास्ता रोक दिया। उसके बाद पीड़िता को बैड टच करने लगा और जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश की। हालांकि महिला ने खुद को बचाने के लिए चीख- पुकार मचाई। जिसे सुनकर उसके साथ निकली महिलाएं भी इकठ्ठा हुई। उन्हें देखकर आरोपी पीड़िता को धक्का देकर 'कब तक बचोगी' कहते हुए फरार हो गया। इस घटना के बाद वह पूरी तरह घबरा गई और कांपने लगी। साथी महिलाओं ने उसे संभाला। अब वॉक पर निकलने से उसे डर लगता है। थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी है।

This is a summary. Read the full article at the original source.