यूपी में हादसा: डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने भोजपुरी अभिनेता को रौंदा, दोस्त घायल

लखनऊ में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डिवाइडर तोड़कर रॉंग साइड से आए ट्रक ने भोजपुरी अभिनेता को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
Accident In Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ में दर्दनाक हादसा हो गया। गुडंबा क्षेत्र के रिंग रोड पर मंगलवार तड़के रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने बाइक सवार भोजपुरी फिल्म अभिनेता और निर्देशक को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।कुशीनगर के तुरपट्टी निवासी रोहित शर्मा (26) परिवार के साथ चिनहट के कमता स्थित शंकरपुरी कॉलोनी में रहते थे। वह भोजपुरी फिल्मों में अभिनय और निर्देशन करते थे। साथ ही आईटीआई सेकंड ईयर के छात्र भी थे। रोहित के छोटे भाई मंजेश शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम रोहित दोस्त शोभित के साथ मलिहाबाद में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए गए थे। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। टेढ़ी पुलिया से मुंशीपुलिया की तरफ जाते समय गुडंबा के रिंग रोड पर टीवीएस शोरूम के सामने डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।हादसे के बाद ट्रक चालक फरारटक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोहित का हेलमेट टूट गया और सिर व दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोहित और शोभित को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। शोभित की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। मंजेश ने बताया कि घर की जिम्मेदारियों के चलते रोहित ने कुछ समय पहले फिल्मों का निर्देशन छोड़ दिया था। हाल ही में उन्हें दोबारा शूटिंग का काम मिला था। इसी सिलसिले में वह मलिहाबाद गए थे। रोहित के पिता मगन शर्मा फर्नीचर का काम करते हैं। घर में मां गायत्री देवी और छोटा भाई मंजेश हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां बेसुध हो गईं और घर में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रक का नंबर पता चल गया है और चालक की पहचान भी हो चुकी है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।तेज रफ्तार कैंटर ने साइकिल सवार को कुचलावहीं दूसरी ओर मेरठ में भी हादसा हो गया। परतापुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम तेज रफ्तार कैंटर ने साइकिल सवार कर्मचारी को कुचल दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मोदीनगर के संजयपुरी रोड निवासी लख्मीचंद्र (69 वर्ष) परतापुर के गगोल रोड स्थित कनोहर फैक्ट्री में काम करते थे। सोमवार शाम ड्यूटी के बाद वह साइकिल से घर लौट रहे थे। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर संगम चौक के सामने तेज रफ्तार कैंटर ने साइकिल में टक्कर मार दी। लख्मीचंद्र गिर गए और कैंटर का पहिया ऊपर से गुजर गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद दिल्ली रोड पर जाम की स्थिति बन गई।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at livehindustan
