लड़की संदिग्ध हालात में लापता, आरोपी की तलाश में पुलिस

लुधियाना| थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत आते चंदर नगर इलाके से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता के पिता के बयानों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में चंदर नगर (जालंधर बाईपास) निवासी दिलबाग सिंह ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी नवजोत कौर बीते 18 जुलाई को घर के पास स्थित एक बुटीक पर गई थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और रिश्तेदारों में भी पूछताछ की, पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि गांव बूथगढ़ (थाना कुंमकलां) के रहने वाले साजन वालिया नामक युवक ने उनकी बेटी को अपने निजी स्वार्थ के लिए बहला-फुसलाकर अपनी अवैध हिरासत में कहीं छिपाकर रखा हुआ है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी साजन वालिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और नाबालिग लड़की व आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।
- Hindi News - Local - Punjab - Ludhiana - Girl Goes Missing Under Suspicious Circumstances, Police On The Lookout For The Accused लड़की संदिग्ध हालात में लापता, आरोपी की तलाश में पुलिस - कॉपी लिंक लुधियाना| थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत आते चंदर नगर इलाके से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता के पिता के बयानों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि गांव बूथगढ़ (थाना कुंमकलां) के रहने वाले साजन वालिया नामक युवक ने उनकी बेटी को अपने निजी स्वार्थ के लिए बहला-फुसलाकर अपनी अवैध हिरासत में कहीं छिपाकर रखा हुआ है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी साजन वालिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और नाबालिग लड़की व आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
