Business·

बीकानेर-मदुरै और चेन्नई-भगत की कोठी ट्रेन की रीशेड्यूल:रानीखेत एक्सप्रेस तीन दिन बदले रूट से चलेगी; पढ़ें रेलवे से जुड़ी प्रमुख खबरें

बीकानेर-मदुरै और चेन्नई-भगत की कोठी ट्रेन की रीशेड्यूल:रानीखेत एक्सप्रेस तीन दिन बदले रूट से चलेगी; पढ़ें रेलवे से जुड़ी प्रमुख खबरें

रेलवे के बीकानेर-मेड़ता रोड ट्रैक पर काम करने के चलते बीकानेर-मदुरै ट्रेन रीशेड्यूल रहेगी। वहीं, भुसावल मंडल में इगतपुरी-भुसावल रेलखंड के बीच रेललाइन के निर्माण से जुड़े नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते चेन्नई-भगत की कोठी एक्सप्रेस 11 अगस्त को 2 घंटे रेगुलेट रहेगी। वहीं अंबाला मंडल के सरसावा में आयोजित होने वाले गोगा पीर मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने 31 अगस्त से 2 सितंबर तक ऋषिकेश-बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस का सरसावा रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का अस्थायी ठहराव रहेगा। अब पढ़ें रेलवे से जुड़ी प्रमुख खबरें.. रानीखेत एक्सप्रेस तीन दिन बदले रूट से चलेगी, दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं उत्तर रेलवे के दिल्ली यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए लिए गए ट्रैफिक ब्लॉक के कारण काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके तहत 5 से 7 अगस्त तक यह ट्रेन दूसरे रूट से संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन का दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस अंबाला मंडल के सरसावा में आयोजित होने वाले गोगा पीर मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने 31 अगस्त से 2 सितंबर तक ऋषिकेश-बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस का सरसावा रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया- ट्रेन संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस 31 अगस्त से 2 सितंबर तक सरसावा स्टेशन पर रात्रि 11:32 बजे पहुंचेगी और 11:33 बजे रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस का इस अवधि में सुबह 5:27 बजे आगमन और 5:28 बजे रवाना होगा। यह व्यवस्था 31 अगस्त से 2 सितंबर तक प्रभावी रहेगी।

ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi