Entertainment·

पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद महाकाल दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, शेयर की तस्वीर

पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद महाकाल दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, शेयर की तस्वीर

कार्तिक आर्यन उज्जैन महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नागजिला' और 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच बीते दिनों नेशनल अवॉर्ड के लिए उनका नाम नोमिनेट किया गया। 18 जुलाई को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान हुआ। कार्तिक ने फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता है। इसके बाद वे महाकाल के दर्शन करने पहुंचें जिसकी झलक उन्होंने लोगों के साथ शेयर की है। यह भी पढ़े - आनंद बख्शी की जयंती पर पोते आदित्य दत्त ने किया याद, पुरानी फैमिली फोटो शेयर कर लिखा नोट महाकाल के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद कार्तिक आर्यन उज्जैन पहुंचे और उन्होंने महाकाल के दर्शन किए। एक्टर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है। वे मंदिर प्रांगण में भक्ति भाव में लीन होकर हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। एक्टर ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, 'जय महाकाल'। बता दें कि कार्तिक का यह पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है। 2024 में आई फिल्म 'चंदू चैंपियन' में एक्टर ने भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया। इसके लिए कार्तिक ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया था। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया। यह भी पढ़े - नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद महाकाल के दरबार पहुंचे कार्तिक, नंदी हॉल में ध्यानमग्न दिखे अभिनेता View this post on Instagram A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट पर नेटिजंस कमेंट करते हुए एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कार्तिक'। एक यूजर ने लिखा है, 'हमारा दिल आज बहुत खुश हो गया है'। एक यूजर ने लिखा, 'चैंपियन'। वहीं, कुछ यूजर्स उन्हें आगे बढ़ने और इसी तरह तरक्की करते रहने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskarhindi