द स्मैशर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में वैष्णवी दूसरे स्थान पर
जालंधर | छात्रा वैष्णवी ने द स्मैशर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-13 वर्ग का खिताब अपने नाम किया है, जबकि अंडर-15 वर्ग में उपविजेता रहीं। इस उपलब्धि पर उन्हें मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वैष्णवी सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की छात्रा हैं। उनकी इस सफलता को उनकी लगातार मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति जुनून का परिणाम माना जा रहा है। इस उपलब्धि पर ग्रुप की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को खेलों और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने के लिए लगातार प्रोत्साहित करता है, ताकि वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
