वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने भारत को दिलाया सिल्वर, सीमा ने डिस्कस थ्रो में जीता ब्रॉन्ज

लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल और सीमा ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। लवप्रीत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। उन्होंने मेंस वेटलिफ्टिंग की 110 किलोग्राम कैटेगरी में 388 किलोग्राम वजन उठाया। लवप्रीत ने स्नैच में 176 और क्लीन व जर्क में 212 किलोग्राम वजन उठाया। तीसरे अटेम्प्ट में वे 217 किलोग्राम वेट उठाने में सफल नहीं हो सके। वहीं, न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयूज ने 389 किलोग्राम वजन उठान उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस तरह लवप्रीत केवल 1 KG से गोल्ड जीतने से चूक गए। यह भी पढ़े - कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का नाम रोशन करने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगी यामिनी मौर्या सीमा ने डिस्कस थ्रो जीता ब्रॉन्ज भारत की सीमा ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने 58.65 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। फाउल के साथ शुरुआत करने के बाद, सीमा ने 57.32 मीटर और 58.65 मीटर के थ्रो किए, जिससे उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला। जमैका की सामंथा हॉल ने 61.66 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड और कनाडा की जूलिया टंक्स ने 60.67 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। यह भी पढ़े - श्रीशंकर से ऐसी वापसी की उम्मीद नहीं थी, उस पर मुझे गर्व है एस. मुरली मेडल टैली में 9वें स्थान पर पहुंचा भारत इस मेडल के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के कुल मेडलों की संख्या 17 हो गई है। इनमें 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। यह भी पढ़े - 'ग्लासगो में वर्ल्ड-क्लास परफॉर्मेंस' पीटी उषा ने भारत के मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सराहा
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskarhindi
