Politics·

बिलासपुर में दशहरा पर भारी वाहनों की एंट्री बैन:सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आयोजन स्थलों के पास पार्किंग; भीड़ बढ़ने पर बदलेगा ट्रैफिक रूट

बिलासपुर में दशहरा पर भारी वाहनों की एंट्री बैन:सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आयोजन स्थलों के पास पार्किंग; भीड़ बढ़ने पर बदलेगा ट्रैफिक रूट

बिलासपुर में विजयादशमी पर रावण दहन और अन्य आयोजनों के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। शहर में करीब 12 प्रमुख जगहों पर बड़े स्तर पर रावण दहन होगा। इसे देखते हुए आयोजन स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी घूमकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। पेट्रोलिंग टीमें सक्रिय रहेंगी। पुराने अपराधियों और चाकूबाजों की धरपकड़ भी तेज कर दी गई है। वहीं, शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। भीड़ देखकर होगा रूट डायवर्ट दशहरा के दौरान भीड़ के कारण यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए आयोजन स्थलों के आसपास पार्किंग की जगह तय की गई है। शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पुलिस और ट्रैफिक के जवान प्रमुख चौक-चौराहों और आयोजन स्थलों के आसपास तैनात रहेंगे। भीड़ और मौके की स्थिति के अनुसार वाहनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। सिविल लाइन क्षेत्र में 4 प्रमुख आयोजन, स्कूलों और मैदानों में पार्किंग सिविल लाइन क्षेत्र में वृहस्पति बाजार, पुलिस मैदान, मुंगेली नाका और मिनोचा कॉलोनी में रावण दहन के प्रमुख कार्यक्रम होंगे। इन आयोजनों में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। तोरवा और कोतवाली क्षेत्र में भी पार्किंग स्थल तय तोरवा और कोतवाली क्षेत्र में रेलवे फुटबॉल मैदान, लाल बहादुर शास्त्री मैदान और पुराने बस स्टैंड में रावण दहन के कार्यक्रम होंगे। इन आयोजनों में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सरकंडा में 5 जगह रावण दहन सरकंडा क्षेत्र में साइंस कॉलेज मैदान, नूतन चौक, चांटीडीह, मोपका और मुक्तिधाम के पास रावण दहन के कार्यक्रम होंगे। यहां यातायात व्यवस्था के लिए कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया गया है। ऐसे में शाम से जाम की स्थिति बन सकती है। पुलिस अफसरों ने साइंस कॉलेज मैदान के भीतर पार्किंग की व्यवस्था करने का दावा किया है। नूतन चौक आने वाले लोग नूतन कॉलोनी में वाहन खड़े कर सकेंगे, लेकिन वहां भी पर्याप्त जगह नहीं है। चांटीडीह में खाली मैदान को पार्किंग के लिए तय किया गया है। वहीं, मुक्तिधाम के पास सब्जी बाजार और कपिल नगर रोड पर वाहन पार्क किए जा सकेंगे। पुलिस की अपील- निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें वाहन पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग से जाम लग सकता है और दूसरे राहगीरों को परेशानी हो सकती है। आयोजन स्थलों के आसपास भीड़ बढ़ने पर पुलिस और ट्रैफिक के जवान जरूरत के अनुसार वाहनों का रूट डायवर्ट करेंगे। अस्पताल और रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए प्रमुख मार्ग खुले रखने का दावा पुलिस अफसरों का दावा है कि शहर में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए लिंक रोड, रिंग रोड-2, व्यापार विहार रोड, इमलीपारा रोड, अपोलो मार्ग, सिम्स और स्मार्ट रोड पर निगरानी रखी जाएगी। पेट्रोलिंग टीमें लगातार सड़कों पर सक्रिय रहेंगी और यातायात में बाधा बन रहे वाहनों को हटवाएंगी। अस्पताल, रेलवे स्टेशन और अन्य जरूरी जगहों पर जाने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्थित रखने पर जोर रहेगा। ट्रैफिक ASP बोले- भीड़ देखकर डायवर्ट करेंगे रूट ट्रैफिक एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि रावण दहन स्थलों के आसपास यातायात व्यवस्थित रखने के लिए पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। लोगों से अपील है कि वे निर्धारित जगहों पर ही वाहन खड़े करें। भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। भीड़ बढ़ने पर मौके की स्थिति के अनुसार रूट डायवर्ट किया जाएगा। प्रमुख मार्गों पर पेट्रोलिंग टीमें तैनात रहेंगी, ताकि जाम न लगे और अस्पताल व रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।

This is a summary. Read the full article at the original source.