नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी की तो एक्शन

ऊना। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऊना सचिन हिरेमथ ने गुरुवार को सडक़ों पर उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस मौके पर एएसपी संजीव भाटिया सहित अन्य...
ऊना। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऊना सचिन हिरेमथ ने गुरुवार को सडक़ों पर उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस मौके पर एएसपी संजीव भाटिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। एसपी ऊना सचिन हिरेमथ ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर यातायात की स्थिति का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी सचिन हिरेमथ ने कहा कि शहर में यातायात को सुचारु बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन खड़े करें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सडक़ किनारे अवैध पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति पैदा होती है, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि ऊना शहर में पार्किंग को दुरुस्त करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे, ताकि लोगों को वाहन खड़े कर सकें।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at jantaserishta
