Crime·

स्कूटी सवार महिला टीचरों को स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर:दोनों स्कूल जा रही थी, हालत गंभीर होने पर एक टीचर जोधपुर रेफर

स्कूटी सवार महिला टीचरों को स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर:दोनों स्कूल जा रही थी, हालत गंभीर होने पर एक टीचर जोधपुर रेफर

जोधपुर के झंवर थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही स्कूटी सवार दो महिला टीचर की स्विफ्ट कार से टक्कर हो गई। घायल टीचरों को स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर एक टीचर को जोधपुर रेफर किया गया। हादसा बुधवार सुबह 10 बजे के करीब झंवर से धवा जाने वाले रास्ते पर हुआ। दोनों टीचर राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल पुरोहितों की ढाणी धवा में पढ़ाती है। SI मनोज कुमार ने बताया कि हादसे में घायल टीचर इमरती पत्नी रमेश विश्नोई, निवासी पटाऊ, पुलिस थाना पचपदरा है। और दूसरी टीचर का नाम चित्रा है। दोनों आज सुबह स्कूटी से स्कूल जा रही थी। रास्ते में स्विफ्ट कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों टीचर स्कूटी से गिर गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को स्थानीय चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां से एक टीचर को जोधपुर रेफर किया गया।

This is a summary. Read the full article at the original source.