Domestic·
केंद्रीय जेल कपूथला परिसर में हुई सुनवाई
Source:bhaskar_hindi ↗
भास्कर न्यूज | जालंधर केंद्रीय जेल कपूरथला परिसर में जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण (डी.एल.एस.ए.) जालंधर के तत्वावधान में विशेष कैंप कोर्ट आयोजित किया गया। आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह-अध्यक्ष , डी.एल.एस.ए. जालंधर प्रिया सूद के मार्गदर्शन में हुआ। कैंप कोर्ट की कार्यवाही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रे -सह-सचिव, डी.एल.एस.ए. जालंधर राहुल कुमार ने संचालित की। कैंप कोर्ट में विचाराधीन बंदियों के छोटे-मोटे अपराधों और लंबित मामलों पर सुनवाई की गई। त्वरित न्याय और जेलों में भीड़ कम करने के उद्देश्य से तीन बंदियों/विचाराधीन कैदियों ने छोटे अपराधों में स्वेच्छा से दोष स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही रिहा करने के आदेश दिए गए।
This is a summary. Read the full article at the original source.

