Top·

निक जोनस ने खोला राज, भाई केविन की वजह से हुई प्रियंका चोपड़ा से पहली बातचीत, वायरल हुआ पहला मैसेज

निक जोनस ने खोला राज, भाई केविन की वजह से हुई प्रियंका चोपड़ा से पहली बातचीत, वायरल हुआ पहला मैसेज

Priyanka Chopra And Nick Jonas Love Story: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी की शुरुआत X पर भेजे गए एक मैसेज से हुई थी। जोनस ब्रदर्स पॉडकास्ट में निक ने पहली चैट का स्क्रीनशॉट दिखाया।

Priyanka Chopra And Nick Jonas First Chat: बॉलीवुड और हॉलीवुड की चर्चित जोड़ी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल की लव स्टोरी की शुरुआत एक छोटे से सोशल मीडिया मैसेज से हुई थी। अब कई साल बाद निक जोनस ने उस पहली बातचीत का खुलासा किया है और बताया कि उन्होंने प्रियंका को पहला मैसेज क्या भेजा था। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जोनस ब्रदर्स के पॉडकास्ट में शामिल हुईं, जहां निक जोनस और उनके भाई भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान निक ने अपनी और प्रियंका की पहली चैट का स्क्रीनशॉट दिखाते हुए पूरी कहानी शेयर की। निक जोनस ने बताया कि उनकी और प्रियंका की मुलाकात करवाने में उनके बड़े भाई केविन जोनस की अहम भूमिका रही। केविन ने निक को प्रियंका की हॉलीवुड सीरीज ‘क्वांटिको’ देखने की सलाह दी थी। भाई केविन जोनस बने थे क्यूपिड निक ने बताया कि सीरीज देखने के बाद उन्होंने शहर में प्रियंका का एक बड़ा बिलबोर्ड देखा, जो ‘क्वांटिको’ के प्रमोशन के लिए लगाया गया था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रियंका को सर्च किया और देखा कि वह उन्हें पहले से फॉलो कर रही हैं। हालांकि, पॉडकास्ट के दौरान प्रियंका ने मुस्कुराते हुए इस बात से इनकार किया कि वह पहले से निक को फॉलो कर रही थीं। ऐसा था निक का पहला मैसेज निक जोनस ने पॉडकास्ट में वह पहला मैसेज भी पढ़कर सुनाया, जिसने उनकी लव स्टोरी की शुरुआत की थी। उन्होंने प्रियंका को लिखा था कि हेलो, मैंने कुछ लोगों से सुना है कि हमें मिलना चाहिए। मैं भी उनकी बात से सहमत हूं। क्या आप जल्द ही लॉस एंजेलिस में होंगी? यही वह संदेश था, जिसने दोनों के बीच बातचीत का रास्ता खोला। ये भी पढ़ें- बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं सामंथा, वेकेशन की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल प्रियंका ने दिया था ऐसा जवाब प्रियंका ने जवाब में लिखा कि हे, ग्राहम ने तुम्हारे बारे में काफी कुछ बताया है। चलो टेक्स्ट मैसेज पर बात करते हैं, वहां ज्यादा प्राइवेट रहेगा। मेरी टीम इस अकाउंट को एक्सेस कर सकती है। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। उनकी शादी भारतीय और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at navbharatlive