दिल्ली में कारोबारी को गोलियों से भूना, मासूम बेटा पूछ रहा- मेरे पिता का कसूर क्या

दिल्ली में एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। कारोबारी पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। डॉक्टरों के अनुसार 6 गोलियां मारी गई। शुरुआती जांच में पुलिस इसे रंजिश का मामला मान रही है।
बाहरी दिल्ली के पूंठ खुर्द गांव में बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार सुबह पानी के कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 45 साल के जोगिंदर उर्फ काला के तौर पर हुई है। बवाना थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक पारिवारिक रंजिश में हत्या की बात सामने आई है।पूंठ खुर्द निवासी जोगिंदर का गांव के बाहर पानी का प्लॉट है। वह गांव के आसपास बसे इंडस्ट्रियल एरिया में पेयजल की आपूर्ति करता था। परिजनों ने बताया कि जोगिंदर हमेशा की तरफ सुबह करीब आठ बजे पानी के प्लांट पर गया था। वह पैदल ही सुल्तानपुर रोड से अपने घर की तरफ आ रहा था। वह शंकर चौक पर पहुंचा ही था कि तभी वहां पहले से खड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने जोगिंदर पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी।घटना के बाद गांव में तनावहमलावर जोगिंदर को मरा समझकर सुल्तानपुर गांव की तरफ फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घायल को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार छह गोलियां मारी गई हैं। डीसीपी शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि घटनास्थल पर पिस्टल के छह खाली कारतूस मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, इस हत्या के बाद गांव में तनाव फैल गया है।हत्या के बदले वारदातहत्या की जिम्मेदारी कनाडा में छिपे विकास हड्डल और डाकू कुलाशिया ने सोशल मीडिया के जरिए ली है। जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी ने बताया कि विकास के चचेरे भाई 23 साल के केशव की पूंठ खुर्द गांव में 25 जून को दो नाबालिगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। विकास ने चचेरे भाई की हत्या का बदला लेने के लिए यह वारदात की है। जोगिंदर का चचेरा भाई धर्मेंद्र बवाना थाने का घोषित बदमाश है। विकास को शक है कि धर्मेंद्र ने केशव की हत्या कराई है। मुख्य आरोपी नाबालिग और हथियार मुहैया कराने वाले जोगिंदर के रिश्तेदारी में आते थे। हालांकि, पुलिस की जांच में कोई सबूत नहीं मिला था।दो परिवारों में संपत्ति का विवादपुलिस अधिकारी ने बताया कि विकास-केशव के परिवार का धर्मेंद्र के परिवार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद की वजह से केशव के चचेरे भाई अजय की वर्ष 2023 में कंझावला इलाके में हत्या हुई थी। इसके बाद वर्ष 2025 में बवाना इलाके में केशव के चाचा 55 वर्षीय धर्मवीर की हत्या हो गई थी। धर्मवीर रोहिणी सेक्टर तीन स्थित शराब की दुकान में काम करता था और काम खत्म होने के बाद कार से घर लौट रहा था।इस हत्या में पुलिस ने तीन आरोपियों को एक नाबालिग के साथ दबोचा था। इन सभी हत्याओं के पीछे जमीन का विवाद था। पुलिस ने बताया कि केशव की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी नाबालिग के चाचा को पुलिस ने धर्मवीर की हत्या में गिरफ्तार किया था।लोगों से पिता का कसूर पूछ रहा मासूम बेटाजोगिंदर के घर में माता-पिता के अलावा पत्नी कविता, बेटी दिव्या और छोटा बेटा लक्ष्य है। बेटी 12वीं की छात्रा है, जबकि बेटा लक्ष्य कक्षा आठ का छात्र है। दोनों बच्चे सुबह स्कूल गए थे। उन्हें स्कूल से बहाना कर बुलाया गया और जब वे घर पहुंचे तो उन्हें पिता की मौत की सूचना मिली। लक्ष्य लोगों से बार-बार पूछ रहा था कि आखिर उसके पिता का कसूर क्या था। एक अन्य शख्स ने बताया कि गांव में किसी से जोगिंदर का कोई विवाद नहीं था।पुलिस ने बताया कि विकास हड्डल इस समय हिमांशु भाऊ गिरोह से जुड़ा हुआ है। वहीं, दूसरे पक्ष को गोगी गिरोह से जुड़ा हुआ बताया गया है। हालांकि, पुलिस इसे गांव की रंजिश का मामला मान रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at livehindustan
