Lifestyle·

होली खिड़की से विशेष पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जगह-जगह पुष्पवर्षा व स्वागत

होली खिड़की से विशेष पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जगह-जगह पुष्पवर्षा व स्वागत

करौली| श्री गोवर्धन भक्त मंडल सेवा समिति करौली के तत्वावधान में ब्रज के चार धाम श्री गोवर्धन जी महाराज की 21वीं विशाल पदयात्रा सोमवार को होली खिड़की स्थित मंदिर श्री सीताराम जी के प्रांगण से विशेष पूजा-अर्चना के साथ रवाना हुई। सभी यात्री नाचते कूदते हुए रवाना हुए जिससे पदयात्रा के शुभारंभ पर पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण दिखाई दिया। यात्रा रवाना होने से पूर्व पंडित चौथमल ने भगवान श्री गोवर्धन जी महाराज, ध्वज एवं दीपक की विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद कस्बा अध्यक्ष एवं संस्थान सचिव रामगोपाल माली, महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान के अध्यक्ष प्रेमसिंह माली तथा सरपंच विष्णुचंद सैनी ने संयुक्त रूप से रथ को हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। यात्रा में आगे-आगे ध्वज लेकर सुरेश सैनी चल रहे थे। वहीं रथ पर पुजारी के रूप में लाला भगत तथा सारथी के रूप में हरिसिंह मौजूद रहे। समिति पदाधिकारी एवं श्रद्धालु भगवान श्री गोवर्धन जी महाराज के भजनों पर झूमते नजर आए तथा “गिरिराज जी महाराज की जय” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष मिश्रीलाल मीडिया, ठेकेदार बृजमोहन, पप्पू , हेमराज टेंट वाले, पूर्व अध्यक्ष हुकमचंद, रामेश्वर, जगदीश ड्राइवर, शिवदयाल ठेकेदार, गोपाल, बल्ली, मानसिंह, मोहरसिंह , भंवर सहित अन्य पदाधिकारियों ने यात्रा शुभारंभ समारोह में पधारे अतिथियों एवं भामाशाहों का साफा, माला एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर पांचपुरा अध्यक्ष शंकर माली, श्याम पटेल, प्रभु ठेकेदार, नाहरसिंह मेंबर, धर्मी, बनेसिंह, पवन एवं प्रकाश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi