डिब्बे में फन फैलाए कोबरा, निकालना तो पैर पर मारा फन, डसने के बाद भी सर्प मित्र ने किया काबू
मंडला जिले के बिछिया क्षेत्र में सर्प मित्र पर कोबरा के हमले का दिल दहला देने वाला लाइव वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्लास्टिक के डिब्बे में फन फैलाए कोबरा मौजूद है. सर्प मित्र अमन गोहिया स्नेक हुक की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान अचानक कोबरा बेहद तेजी से झपट्टा मारते हुए अमन के पैर की ओर बढ़ा और उनके पैर के अंगूठे पर डस लिया. इसके बावजूद सर्प मित्र ने हिम्मत नहीं हारी और कोबरा को काबू में करते हुए किसी तरह उसे वापस डिब्बे में बंद कर दिया. यह पूरा मामला बिछिया विकासखंड के ग्राम डुंगरा का बताया जा रहा है. जहां एक घर से कोबरा का रेस्क्यू किया गया था. रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित तरीके से बंजारी के जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही थी. इसी दौरान यह खतरनाक हादसा हो गया. जिसका लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सर्प मित्र की बहादुरी और पलभर में हुए हमले की पूरी घटना साफ देखी जा सकती है.
ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at hindinews18
