बिहार में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद, छात्रों के आंदोलन को लेकर सरकार ने जारी किया आदेश
-1784846995607.webp)
छात्रों के आंदोलन और प्रदर्शनों के मद्देनजर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद कर दी हैं।
राज्य ब्यूरो, पटना। नई दिल्ली के बाद पटना और अब कई जिलों में छात्रों के आंदोलन-प्रदर्शन को देखते हुए अगले आदेश तक सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश रद कर दिए गए हैं। विशेष परिस्थिति को छोड़कर अवकाश की अनुमति नहीं होगी। बिहार पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को इससे जुड़ा आदेश जारी किया है। इसके अलावा विधि-व्यवस्था प्रभाग ने सभी क्षेत्रीय आईजी-डीआईजी और एसपी को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। आंदोलन, धरना-प्रदर्शन आदि की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। शहरों के प्रमुख चौक-चौराहों पर एहतियातन फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, वाट्सएप ग्रुप एवं अन्य डिजिटल माध्यमों की लगातार मानीटरिंग करने को कहा गया है, ताकि भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित करने से रोका जा सके। गलत सूचना फैलाने वालो लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद जिलों में छात्र संगठनों की गतिविधियों और कार्यक्रमों की पूर्व सूचना संकलित करने का काम शुरू हो गया है। वज्र वाहन, वाटर कैनन आदि को 24 घंटे तैयार हालत में रखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- 475 पर FIR, 103 आरोपित गिरफ्तार; सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस का सख्त पहरा
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at jagran
