Top·

चुनार के सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब:लाखों श्रद्धालुओं ने लिए अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन, गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का संदेश

चुनार के सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब:लाखों श्रद्धालुओं ने लिए अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन, गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का संदेश

मिर्जापुर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को चुनार स्थित सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने परमहंस अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आश्रम परिसर में भक्तिमय माहौल रहा और गुरु वंदना के साथ श्रद्धालु आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर नजर आए। सत्संग हॉल में अड़गड़ानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु के बिना मानव जीवन अधूरा है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति कृतज्ञता और समर्पण व्यक्त करने का पर्व है। महाराज ने श्रद्धालुओं से गुरु के बताए मार्ग पर चलने, सत्य, प्रेम, सेवा और सदाचार को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उनके प्रवचन के दौरान पूरा सत्संग भवन श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। देखें 5 तस्वीरें... संतों की मौजूदगी में चला भंडारा इस अवसर पर परमहंस आश्रम एमपी अटरिया से लाले महाराज और पन्ना (मध्य प्रदेश) से विनोदानंद महाराज भी उपस्थित रहे। आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के बाहर सड़क के दोनों ओर खाने-पीने की दुकानें, झूले और अन्य अस्थायी स्टॉल लगाए गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाहनों की पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नारद महाराज की देखरेख में सभी व्यवस्थाएं संचालित की गईं। उप जिलाधिकारी अनेग सिंह, एडिशनल एसपी राजकुमार मीना, क्षेत्राधिकारी गायत्री यादव और कोतवाल विजय शंकर सिंह सहित भारी पुलिस बल पूरे आयोजन के दौरान तैनात रहा।

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Mirzapur - Chunar - Adgadanand Maharaj Darshan | Sakteshgarh Ashram Guru Purnima Mirzapur चुनार के सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब:लाखों श्रद्धालुओं ने लिए अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन, गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का संदेश - कॉपी लिंक मिर्जापुर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को चुनार स्थित सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने परमहंस अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आश्रम परिसर में भक्तिमय माहौल रहा और गुरु वंदना के साथ श्रद्धालु आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर नजर आए। सत्संग हॉल में अड़गड़ानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु के बिना मानव जीवन अधूरा है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति कृतज्ञता और समर्पण व्यक्त करने का पर्व है। महाराज ने श्रद्धालुओं से गुरु के बताए मार्ग पर चलने, सत्य, प्रेम, सेवा और सदाचार को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उनके प्रवचन के दौरान पूरा सत्संग भवन श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। देखें 5 तस्वीरें... संतों की मौजूदगी में चला भंडारा इस अवसर पर परमहंस आश्रम एमपी अटरिया से लाले महाराज और पन्ना (मध्य प्रदेश) से विनोदानंद महाराज भी उपस्थित रहे। आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के बाहर सड़क के दोनों ओर खाने-पीने की दुकानें, झूले और अन्य अस्थायी स्टॉल लगाए गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाहनों की पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नारद महाराज की देखरेख में सभी व्यवस्थाएं संचालित की गईं। उप जिलाधिकारी अनेग सिंह, एडिशनल एसपी राजकुमार मीना, क्षेत्राधिकारी गायत्री यादव और कोतवाल विजय शंकर सिंह सहित भारी पुलिस बल पूरे आयोजन के दौरान तैनात रहा।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi