एकलव्य स्कूल में शो-एंड-टेल स्पर्धा
भास्कर न्यूज | जालंधर एकलव्य स्कूल में कक्षा तीसरी और चौथी के विद्यार्थियों के लिए शो-एंड-टेल प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता मेंं विद्यार्थियों ने विभिन्न वस्तुओं का आत्मविश्वास के साथ परिचय दिया और उनके महत्व, विशेषताओं तथा उपयोग के बारे में जानकारी साझा की। इस दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और बोलने की क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्म-अभिव्यक्ति और सार्वजनिक भाषण कौशल को बढ़ावा देना था। स्कूल की निदेशक सीमा हांडा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। प्रिंसिपल निया अक्स बहल ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
एकलव्य स्कूल में शो-एंड-टेल स्पर्धा - कॉपी लिंक भास्कर न्यूज | जालंधर एकलव्य स्कूल में कक्षा तीसरी और चौथी के विद्यार्थियों के लिए शो-एंड-टेल प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता मेंं विद्यार्थियों ने विभिन्न वस्तुओं का आत्मविश्वास के साथ परिचय दिया और उनके महत्व, विशेषताओं तथा उपयोग के बारे में जानकारी साझा की। इस दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और बोलने की क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्म-अभिव्यक्ति और सार्वजनिक भाषण कौशल को बढ़ावा देना था। स्कूल की निदेशक सीमा हांडा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। प्रिंसिपल निया अक्स बहल ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
