रोहित शर्मा का खास गिफ्ट पाकर गदगद हुए जोस बटलर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने रोहित शर्मा से मिले खास तोहफे की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है. रोहित ने अपनी ऑटोग्राफ वाली वनडे जर्सी बटलर को भेंट की, जिस पर एक भावनात्मक संदेश भी लिखा था. The post रोहित शर्मा का खास गिफ्ट पाकर गदगद हुए जोस बटलर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर appeared first on Prabhat Khabar .
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की ओर से मिले खास तोहफे की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है. बटलर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोहित की ऑटोग्राफ वाली वनडे जर्सी की तस्वीर पोस्ट की और इसे अपने करियर की सबसे खास यादों में से एक बताया. भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद रोहित शर्मा ने अपनी साइन की हुई जर्सी बटलर को भेंट की थी। इस जर्सी पर रोहित ने एक खास संदेश भी लिखा. जर्सी पर लिखा खास संदेश रोहित शर्मा ने जर्सी पर लिखा कि वर्षों तक जोस बटलर के साथ और उनके खिलाफ खेलना उन्हें हमेशा पसंद रहा. इस खास संदेश ने बटलर को भावुक कर दिया. जर्सी की तस्वीर साझा करते हुए बटलर ने लिखा, "विपक्षी टीम के जिस खिलाड़ी की जर्सी मैं हमेशा से चाहता था, आखिरकार वह मिल गई। वह मेरे ऑल टाइम फेवरेट खिलाड़ियों में से एक हैं। इसे मैं हमेशा संभालकर रखूंगा। धन्यवाद @rohitsharma45." लॉर्ड्स में रोहित ने खेली थी ऐतिहासिक पारी लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 110 गेंदों पर 138 रन की शानदार पारी खेली थी. हालांकि भारत यह मैच 27 रन से हार गया, लेकिन रोहित लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने. उन्होंने इस मैदान पर वनडे में विवियन रिचर्ड्स के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर की बराबरी भी की. इसी शतक के साथ रोहित इंग्लैंड में आठ वनडे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने और किसी एक विदेशी देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। IPL में रह चुके हैं साथ जोस बटलर ने 2016 में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में आईपीएल डेब्यू किया था. वह 2017 की खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम का भी हिस्सा थे. दोनों खिलाड़ियों के बीच लंबे समय से अच्छे रिश्ते रहे हैं, जिसकी झलक रोहित के इस खास तोहफे और बटलर की प्रतिक्रिया में भी देखने को मिली. ये भी पढ़ें: जो रूट फिर बन सकते हैं इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान, पाकिस्तान सीरीज में संभाल सकते हैं कमान The post रोहित शर्मा का खास गिफ्ट पाकर गदगद हुए जोस बटलर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर appeared first on Prabhat Khabar .
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at prabhatkhabar
