सवाई माधोपुर के पुराने शहर में फिर दिखा लेपर्ड:गाय के शिकार से दशहत, पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा
सवाई माधोपुर शहर के पुराने इलाके में एक बार फिर लेपर्ड की दस्तक से लोगों में दहशत फैल गई। शनिवार को राजबाग स्थित 72 सीढ़ी, तेलन पंसेरी बालाजी मंदिर और आसपास के क्षेत्र में लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया। शाम को लेपर्ड पहाड़ी से उतरकर आबादी वाले इलाके में पहुंच गया और 72 सीढ़ी स्कूल के पास एक गाय का शिकार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वन विभाग को सूचना दी गई। दोपहर में भी दिखा था लेपर्ड, देर रात लगाया गया पिंजरा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार दोपहर रानी हिंडोले क्षेत्र में भी लेपर्ड दिखाई दिया था। इसके बाद शाम होते-होते वह आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। गाय का शिकार करने के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर डीएफओ मानस सिंह के निर्देशन में आरओपीटी (रेंज ऑफ प्रोजेक्ट टाइगर) के रेंजर अश्वनी प्रताप सिंह के नेतृत्व में नाका राजबाग और रणथंभौर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की निगरानी जारी, लोगों से सतर्क रहने की अपील वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद देर रात 72 सीढ़ी स्कूल के पास लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया। टीम लगातार इलाके की निगरानी कर रही है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने और अकेले सुनसान स्थानों पर नहीं जाने की अपील की गई है। पहले भी कई बार दिख चुका है लेपर्ड, दो का हो चुका रेस्क्यू राजबाग और पुराने शहर के इस इलाके में पहले भी कई बार लेपर्ड की आवाजाही देखी जा चुकी है। वन विभाग पूर्व में भी 72 सीढ़ी स्कूल के पास पिंजरा लगा चुका है, लेकिन उस समय लेपर्ड पकड़ में नहीं आया था। वहीं, पुराने शहर से पहले दो लेपर्ड का सफल रेस्क्यू भी किया जा चुका है। लगातार हो रही लेपर्ड की मूवमेंट से स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है।
ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
