सुबह-दोपहर या रात, जानिए किस समय नहाना सबसे अच्छा माना जाता है?
शरीर को साफ करने के लिए हर व्यक्ति रोजाना नहाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नहाने के लिए बेस्ट समय कौन-सा होता है? नहीं, तो यहां जानिए सुबह, दोपहर या शाम में नहाने के लिए अच्छा समय कौन सा है।
नहाना एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे व्यक्ति अपने शरीर को साफ करने के लिए फॉलो करता है। दिनभर बाहर रहने की वजह से शरीर पर धूल, पसीना और गंदगी चिपक जाती है, जिसे साफ करने के लिए रोजाना नहाना जरूरी होता है। जब आप रोजाना नहाते हैं तो त्वचा साफ रहती है और संक्रमण का खतरा कम हो सकता है। वैसे तो अधिकतर लोग सुबह काम पर जाने से पहले नहाते हैं, लेकिन क्या वाकई सुबह के समय नहाना सही है? यहां जानिए सुबह, दोपहर या शाम में से नहाने का बेस्ट समय कौन सा है।पौराणिक और आयुर्वेद की मान्यतापुराने ग्रंथों की मानें तो नहाने को केवल शरीर की सफाई का काम नहीं बल्कि शुद्धि की एक प्रक्रिया माना गया है। आयुर्वेद सुबह जल्दी, खासकर ब्रह्ममुहूर्त में नहाने की सलाह देता है। ब्रह्ममुहूर्त सूरज उगने से लगभग 48 मिनट पहले होते है। कहा जाता है कि इस समय पर नहाने से इंद्रियां जागृत होती हैं। इससे सुबह की नींद खुलने में भी मदद मिलती है।आयुर्वेद की सलाहआयुर्वेद में हैवी खाने के तुरंत बाद नहाने से मना किया जाता है। कहते हैं ऐसा करने से पेट से खून का बहाव दूसरी तरफ चला जाता है, जिससे पाचन धीमा हो जाता है। हमेशा खाना खाने से पहले नहाना चाहिए या खाने के बाद कम से कम दो घंटे का इंतजार करना चाहिए। नहाने का समय अपने शरीर की प्रकृति के हिसाब से तय करना चाहिए। माना जाता है कि सुबह नहाने से कफ दोष के कारण होने वाली सुस्ती दूर होती है, जबकि शाम को गर्म पानी से नहाना वात प्रकृति वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद और संतुलित बनाने वाला होता है।क्या कहता है साइंससाइंस में सुबह नहाने की सलाह दी जाती है क्योंकि रात भर हमारे शरीर से पसीना निकलता है और स्किन सेल्स झड़ते हैं। सुबह नहाने से सोते समय जमा हुए बैक्टीरिया हट जाते हैं और आप लंबे समय तक फ्रेश महसूस करते हैं।सुबह नहाने के फायदे:-सुबह ठंडे पानी से नहाने से नर्वस सिस्टम रीसेट हो जाता है- नहाते ही अलर्ट हो सकते हैं।- ब्लड सर्कुलेशन और मूड बेहतर होता है। नहाने का सबसे हेल्दी समय कौन सा है?नहाने का कोई हेल्दी समय नहीं है। हालांकि, बेहतर नींद के लिए सोने से डेढ़ घंटे पहले नहाने से शरीर का तापमान कम होता है और गहरी नींद आती है। इसके अलावा स्किन साफ करने के लिए भी रात के समय को बेस्ट माना जाता है। वहीं सुबह नहाने से रात भर का तेल और पसीना साफ हो जाता है और शरीर में फुर्ती आती है। डिस्क्लेमऱ इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at livehindustan
