Sports·

सिर्फ मेसी ही नहीं, अर्जेंटीना के इस बड़े फुटबॉलर ने भी फीफा विश्व कप में हार के बाद दिए संन्यास के संकेत

सिर्फ मेसी ही नहीं, अर्जेंटीना के इस बड़े फुटबॉलर ने भी फीफा विश्व कप में हार के बाद दिए संन्यास के संकेत

FIFA World Cup: फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के खिलाफ अर्जेंटीना की शर्मनाक हार के बाद सिर्फ लियोनेल मेसी ही नहीं, बल्कि अर्जेंटीना की टीम का एक और बड़े खिलाड़ी की विदाई के संकेत मिले हैं।

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन की टीम ने एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से शानदार जीत दर्ज करते हुए दो बार की विश्व चैंपियन अर्जेंटीना के खिताब जीतने के सपने को चकनाचूर कर दिया। अर्जेंटीना का कोई भी खिलाड़ी, जिसमें लियोनेल मेसी भी शामिल थे, कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सका। टीम का एकमात्र खिलाड़ी जिसने अपना सिर ऊंचा रखा, वह गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज थे। अब, FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में मिली हार के बाद उन्होंने भी अपने रिटायरमेंट का संकेत दिया है। गौरतलब है कि संभावित रूप से अपना आखिरी फीफा विश्व कप खेल चुके लियोनेल मेसी के बाद अब मार्टिनेज के रूप में अर्जेंटीना को एक और झटका लग सकता है। एमलियानो मार्टिनेज ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें फीफा वर्ल्ड कप फाइनल की हार से उबरकर आगे बढ़ना होगा और सोचना होगा कि क्या अब उनके करियर को अलविदा कहने का समय आ गया है। मार्टिनेज ने लिखा, "मैंने इसे फिर से जीतने का सपना देखा था; मैंने इसे अर्जेंटीना वापस लाने और एक बार फिर इतिहास रचने का सपना देखा था। सच कहूं तो, इस दर्द को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। अब मुझे कई चीजों पर सोचना है, आगे बढ़ने का रास्ता देखना है और यह तय करना है कि क्या अब पीछे हटने का समय आ गया है। मुझे सच में बहुत दुख है। मैंने अपने देश और अपनी टीम के साथियों की मदद करने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया था।" अर्जेंटीना की टीम को भले ही फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में हार मिली, लेकिन फाइनल व पूरे टूर्नामेंट में एमिलियानो मार्टिनेज का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। उन्होंने फाइनल मैच में कुल 11 सेव किए, जो फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी गोलकीपर द्वारा एक मैच में किए गए सबसे ज्यादा सेव का रिकॉर्ड है। अर्जेंटीना के गोलकीपर अब इंग्लिश प्रीमियर लीग में अपनी क्लब टीम एस्टन विला के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वह यूएफा चैंपियंस लीग में भी खेलेंगे। हालांकि, ऐसी खबरें भी हैं कि आगामी सीजन में वो अपना क्लब बदल सकते हैं।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at timesnowhindi