Top·

मोहनिया NH-19 पर ट्रक-बस की टक्कर:बरेज गांव के पास बस का चक्का निकला, ग्रामीणों ने 37 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

मोहनिया NH-19 पर ट्रक-बस की टक्कर:बरेज गांव के पास बस का चक्का निकला, ग्रामीणों ने 37 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

मोहनिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बरेज गांव के पास एक सड़क हादसा हुआ है। सासाराम की ओर जा रही एक यात्री बस को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस का पिछला पहिया निकल गया। बस में सवार सभी 37 यात्री सुरक्षित बच गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क पर लहराने लगी। दुर्घटना के दौरान बस में कई स्कूली शिक्षक और स्थानीय यात्री शामिल थे। टक्कर लगते ही बस के भीतर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। देखें, मौके से आई तस्वीरें... दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई हालांकि, बस चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। चालक ने अनियंत्रित बस को किसी तरह रोक लिया। इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। ग्रामीणों -राहगीरों ने यात्रियों को सुरक्षित निकाला प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना सुबह लगभग 9:15 बजे हुई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें वैकल्पिक वाहनों से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। सूचना मिलने पर मोहनिया थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi