Crime·

छतरपुर में NH-39 पर भारी वाहनों की पार्किंग:धर्मकांटे के पास ट्रक खाई में पलटा, ड्राइवर घायल; कमिश्नर की गाड़ी हादसे से बची

छतरपुर में NH-39 पर भारी वाहनों की पार्किंग:धर्मकांटे के पास ट्रक खाई में पलटा, ड्राइवर घायल; कमिश्नर की गाड़ी हादसे से बची

छतरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर गठेवरा और बृजपुरा के बीच बीपी अग्रवाल धर्मकांटे के पास शनिवार देर शाम एक ट्रक गलत दिशा से हाईवे पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। कुछ देर बाद इसी जगह हाईवे किनारे खड़े ट्रक के अचानक सड़क पर आने से सागर संभाग के कमिश्नर का वाहन भी टकराने से बच गया। दोनों घटनाओं के बाद हाईवे किनारे भारी वाहनों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ट्रक बीपी अग्रवाल धर्मकांटे के पास से गलत दिशा में NH-39 पर चढ़ रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अचानक सड़क पर आया ट्रक, कमिश्नर का वाहन बचा घटना के कुछ समय बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खजुराहो कार्यक्रम से लौट रहे सागर संभाग के कमिश्नर का वाहन भी इसी मार्ग से गुजर रहा था। हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक के चालक ने बिना इंडिकेटर के अचानक वाहन को सड़क पर लाना शुरू कर दिया। ट्रक अचानक सामने आने से कमिश्नर का वाहन टकराने से बच गया। वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी ने ट्रक चालक को रोककर समझाया कि हाईवे पर बिना इंडिकेटर या संकेत के अचानक वाहन सड़क पर लाना दुर्घटना का कारण बन सकता है। 5 से 7 मिनट बाद कलेक्टर-एसपी का काफिला गुजरा बताया जा रहा है कि इस घटना के करीब 5 से 7 मिनट बाद छतरपुर कलेक्टर और एसपी का काफिला भी इसी मार्ग से गुजरा। एक ही स्थान पर हुई इन घटनाओं के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे भारी वाहनों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं स्थानीय लोगों और ट्रक चालकों के अनुसार, धर्मकांटे के आसपास पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण ट्रक हाईवे किनारे खड़े किए जाते हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से दर्जनों भारी वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। वहीं डिवाइडर कट से गलत दिशा में आने-जाने वाले वाहनों के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि हाईवे किनारे भारी वाहनों की पार्किंग और गलत दिशा से वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।

ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi