Crime·

Nuh Mewat News: नगीना में शराब तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद

Nuh Mewat News: नगीना में शराब तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद

आईजीपी स्पेशल स्टाफ धारूहेड़ा रेवाड़ी की टीम ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Nuh Mewat News: नगीना में शराब तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद आईजीपी स्पेशल स्टाफ धारूहेड़ा रेवाड़ी की टीम ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नूंह। आईजीपी स्पेशल स्टाफ धारूहेड़ा रेवाड़ी की टीम ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर तथा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही वेगनआर गाड़ी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार, विशेष स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध वेगनआर गाड़ी को राउंड-अप किया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी नेहरू पुत्र भजनलाल, निवासी वार्ड नंबर 10, पुन्हाना, थाना सिटी पुन्हाना, जिला नूंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना नगीना जिला नूंह में आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह शराब कहां से लाया था और कहां सप्लाई करने जा रहा था। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at deshrojana