Panipat News: कबड्डी अंडर-17 में एसआर हेरिटेज स्कूल जीता

संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। 59वीं खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में आगाज हो गया। पहले दिन जिले के विभिन्न खेल स्थलों पर सरकारी और निजी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं के लिए बनाए गए विभिन्न केंद्रों पर सुबह से ही खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों की चहल-पहल रही।पहले दिन पाइट स्कूल एनएफएल में अंडर-14 व अंडर-17 बालक वर्ग की कबड्डी और बास्केटबॉल और अंडर-14, 17 व 19 बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कबड्डी अंडर-17 बालक वर्ग में एसआर हेरिटेज स्कूल ने पाइट एनएफएल को शिकस्त दी। अंडर-14 वर्ग में राजकीय स्कूल बड़ौली ने जीएसएसएस ददलाना को हराया। वहीं आर्य कॉलेज मैदान में अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। शिवाजी स्टेडियम में कुश्ती व जूडो और प्रताप पब्लिक स्कूल बाबरपुर में खो-खो के मुकाबले खेले गए।शिक्षा विभाग की ओर से सभी प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग इंचार्ज, निर्णायक और तकनीकी अधिकारियों की तैनाती की गई थी। खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच के बाद ही उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति दी गई। आयोजन स्थलों पर अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था के भी विशेष प्रबंध किए गए।एईओ रवींद्र अंतिल ने बताया कि पहले दिन आयोजित मुकाबलों के परिणाम संकलित किए जा रहे हैं और इन्हें मंगलवार को जारी किया जाएगा। प्रतियोगिताएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी दिनों में भी जारी रहेंगी। खंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्थान बनाएंगे, जहां से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस अवसर पर बीईओ पानीपत जयपाल सरोहा, एईओ रवींद्र अंतिल, कर्ण सिंह पूनिया, पाइट स्कूल प्रिंसिपल रेखा बजाज ने सभी खिलाड़ियों से परिचय लिया।पहले दिन के परिणामकबड्डीg आयु वर्ग विजेता उपविजेताg अंडर-17 एसआर हेरिटेज स्कूल पाइट एनएफएलg अंडर-14 जीएसएसएस बड़ौली जीएसएसएस ददलानाकुश्तीg भार वर्ग विजेता स्कूलg 35 किग्रा दीपांशु टूर जय भारत पब्लिक स्कूलg 38 किग्रा भविष्य नांदल डीएवी पीपीएस स्कूलg 44 किग्रा कुनाल चौहान जय भारत पब्लिक स्कूलg 48 किग्रा युग टूर जय भारत पब्लिक स्कूलg 52 किग्रा यश गाहल्याण आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूलg 57 किग्रा अनिश डीएवी पीपीएस स्कूल
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
