Panipat News: छाजपुर खुर्द में फिरनी से हटाए 60 कब्जे, जेसीबी से ढहाए निर्माण

छाजपुर खुर्द में फिरनी से हटाए 60 कब्जे, जेसीबी से ढहाए निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसीसनौली। छाजपुर खुर्द गांव में फिरनी (गांव की बाहरी सड़क) पर किए गए कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम कोर्ट समालखा के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में फिरनी पर बने करीब 60 कब्जों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर पक्षपात कर कार्रवाई बीच में ही छोड़ने के आरोप लगाए। वहीं अधिकारियों ने कहा कि स्वेच्छा से कब्जा हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।एक ग्रामीण ने समालखा एसडीएम कोर्ट में फिरनी पर हो रहे कब्जों को हटाने के लिए याचिका दायर की थी। कोर्ट के आदेश पर जब राजस्व विभाग ने पैमाइश की तो फिरनी पर करीब 78 अवैध कब्जे पाए गए। इन कब्जों को हटाने के लिए एसडीएम कोर्ट ने आदेश जारी किए थे। पंचायती राज विभाग के उपमंडलीय अधिकारी राजेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के नेतृत्व में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शक्ति सिंह और सनौली थाना पुलिस की टीम भारी पुलिस बल के साथ बुधवार को गांव छाजपुर खुर्द पहुंचे। अधिकारियों ने बिना कोई ढिलाई बरते जेसीबी मशीन की मदद से फिरनी पर अवैध रूप से बनाई गई दीवारें, बाउंड्री और मकानों के हिस्सों को ढहाना शुरू कर दिया। करीब 60 मकानों के आगे से कब्जे पूरी तरह हटा दिए गए।सफाई : एक सप्ताह का मांगा है समय कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगाए। ग्रामीणों का कहना था कि तोड़फोड़ के दौरान पक्षपात किया गया है और कुछ रसूखदार लोगों के अवैध कब्जों को बीच में ही छोड़ दिया गया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि किसी के साथ कोई रियायत नहीं बरती गई है। कुछ प्रभावित लोगों ने अपने अवैध निर्माण को खुद ही हटाने के लिए प्रशासन से एक सप्ताह का समय मांगा है। अवधि पूरी होते ही बचे हुए सभी कब्जों को भी पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा। छाजपुर गांव में अतिक्रमण हटाते टीम। संवाद- फोटो : Samvad
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
