Panipat News: समूह नृत्य में इसराना और नौल्था रहे अव्वल

00संवाद न्यूज एजेंसीइसराना। खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ सोमवार को गांव जौंधन कलां स्थित जय इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता में इसराना खंड के 32 सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोक संस्कृति, संगीत और अभिनय का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में कक्षा पांचवीं से आठवीं और नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने लोकनत्य, रागनी और स्किट जैसी विधाओं में भाग लिया। समूह लोक नृत्य में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौल्था ने प्रथम स्थान हासिल किया। एकल नृत्य में दोनों आयु वर्गों में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल इसराना विजेता रहा।रागनी प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालय डाहर और राजकीय विद्यालय परढ़ाना ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं स्किट में कक्षा नौवीं से 12वीं वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल इसराना और पांचवीं से आठवीं वर्ग में राजकीय विद्यालय महराणा ने बाजी मारी।प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अनिल फोगाट ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल अधिकारी एवं जीएमएसएसएस इसराना के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सैन ने की। विजेता विद्यार्थी अब जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुसुम दहिया, रामफल मान, संजीव रोहिल्ला, जोगेंद्र बेनीवाल, राजेश डबास मौजूद रहे।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
