Lifestyle·
Panipat News: डीएवी स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Source:amarujala ↗
डीएवी स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
समालखा। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में शनिवार को कारगिल विजय दिवस देशभक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध के शहीदों के साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम पर आधारित प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया। साथ ही देशभक्ति कविताओं के सस्वर पाठ से सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का निर्देशन कविता राठी ने किया, जबकि संचालन गांधी हाउस की इंचार्ज आशा वत्स के मार्गदर्शन में हुआ। प्रधानाचार्या रिंकू वर्मा ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
