Politics·

Panipat News: थिंकाथॉन जीके क्विज में पीस और ग्लोरी हाउस का दबदबा

Panipat News: थिंकाथॉन जीके क्विज में पीस और ग्लोरी हाउस का दबदबा

थिंकाथॉन जीके क्विज में पीस और ग्लोरी हाउस का दबदबा

संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। एसडी विद्या मंदिर सिटी में विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, तार्किक चिंतन और टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थिंकाथॉन इंटर-हाउस जीके क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जूनियर (कक्षा चौथी-पांचवीं) और सीनियर (कक्षा नौवीं से बारहवीं) वर्ग में आयोजित हुई।सीनियर वर्ग में पीस हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। ग्लोरी हाउस द्वितीय और डिवाइन हाउस तृतीय स्थान पर रहा। वहीं जूनियर वर्ग में ग्लोरी हाउस ने प्रथम, डिग्निटी हाउस ने द्वितीय और हार्मनी हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता सदनों को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता दस चरणों में आयोजित की गई, जिनमें व्याकरण, विज्ञान, समसामयिक घटनाएं, भारतीय विरासत, गणित, ऑडियो-वीडियो और तार्किक प्रश्न शामिल रहे। प्रतिभागियों ने सामान्य ज्ञान, विश्लेषणात्मक सोच, त्वरित निर्णय क्षमता और टीमवर्क का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने भी स्मरण शक्ति, भाषा दक्षता और बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग ने कहा कि सामान्य ज्ञान विद्यार्थियों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने का आधार है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। एसडी विद्या मंदिर सिटी में विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, तार्किक चिंतन और टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थिंकाथॉन इंटर-हाउस जीके क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जूनियर (कक्षा चौथी-पांचवीं) और सीनियर (कक्षा नौवीं से बारहवीं) वर्ग में आयोजित हुई।सीनियर वर्ग में पीस हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। ग्लोरी हाउस द्वितीय और डिवाइन हाउस तृतीय स्थान पर रहा। वहीं जूनियर वर्ग में ग्लोरी हाउस ने प्रथम, डिग्निटी हाउस ने द्वितीय और हार्मनी हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता सदनों को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता दस चरणों में आयोजित की गई, जिनमें व्याकरण, विज्ञान, समसामयिक घटनाएं, भारतीय विरासत, गणित, ऑडियो-वीडियो और तार्किक प्रश्न शामिल रहे। प्रतिभागियों ने सामान्य ज्ञान, विश्लेषणात्मक सोच, त्वरित निर्णय क्षमता और टीमवर्क का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने भी स्मरण शक्ति, भाषा दक्षता और बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग ने कहा कि सामान्य ज्ञान विद्यार्थियों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने का आधार है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala