Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक रेट्स

Petrol Diesel Prices Today 14 October 2026: भारतीय तेल विपणन कंपनियों (Indian oil marketing companies) ने बुधवार (14 अक्टूबर, 2026) को पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी कर दिए हैं. दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीज़ल 95.20 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 97.83 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. जून 2017 में शुरू किए गए डायनामिक फ्यूल-प्राइसिंग सिस्टम के तहत पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे बदली जाती हैं. ग्राहक इंडियन ऑयल की SMS सर्विस के ज़रिए अपनी लोकेशन के लिए अनुमानित कीमत भी पता कर सकते हैं; इसके लिए उन्हें “RSP” लिखकर भेजना होगा. यहां पर जानें पेट्रोल के दाम शहर कीमतअहमदाबाद 102.15 रुपयेबेंगलुरु 111.68 रुपयेचेन्नई 107.76 रुपयेगुरुग्राम 102.97 रुपयेहैदराबाद 116.15 रुपयेजयपुर 112.69 रुपयेकोलकाता 113.51 रुपयेलखनऊ 101.86 रुपयेमुंबई 111.21 रुपयेनई दिल्ली 102.12 रुपयेनोएडा 101.96 रुपयेपुणे 111.65 रुपये नोट करें अपने शहर में डीजल के दाम अहमदाबाद 98.27 रुपयेबेंगलुरु 99.56 रुपयेचेन्नई 99.55 रुपयेगुडगाँव 95.64 रुपयेहैदराबाद 104.23 रुपयेजयपुर 97.78 रुपयेकोलकाता 99.82 रुपयेलखनऊ 95.36 रुपयेमुंबई 97.83 रुपये दिल्ली 95.2 रुपयेनोएडा 95.44 रुपयेपुणे 98.44 रुपये SMS से कैसे पता करें पेट्रोल-डीजल रेट? मोबाइल फोन के जरिये उपभोक्ता पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से घर बैठे पता कर सकते हैं. इसके लिए संबंधित तेल कंपनी की SMS सेवा का इस्तेमाल करें. Indian Oil: अपने शहर का कोड RSP के साथ निर्धारित प्रारूप में 9224992249 पर भेजें. BPCL: RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें. HPCL: HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजें. SMS भेजने से पहले संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपभोक्ता नंबर की जांच कर लें, क्योंकि तेल विपणन कंपनियां इसमें बदलाव करती रहती हैं. टैक्स की वजह से महंगा होता है तेल पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमत में केंद्रीय उत्पाद शुल्क और राज्य स्तर पर लागू करों की अहम हिस्सेदारी होती है. इसके चलते ही तेल के दामों में इजाफा देखने को मिलता है. यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों में करों और अन्य शुल्कों के अंतर के चलते ही एक ही ईंधन का भाव अलग-अलग होता है. जानकारों की मानें तो कच्चे तेल को पेट्रोल और डीजल में बदलने की प्रक्रिया में खर्च होता है. इसके अलावा ईंधन के भंडारण, परिवहन और वितरण की लागत भी अंतिम कीमत को प्रभावित करती है. मांग और आपूर्ति त्योहारों, छुट्टियों और परिवहन गतिविधियों में तेजी के दौरान ईंधन की मांग में बदलाव देखने को मिल सकता है. ईंधन की खपत में बढ़ोतरी या आपूर्ति में बाधा आने से बाजार पर दबाव पड़ सकता है. इसके चलते भी मांगों में कई बार बदलाव देखने को मिलता है.
This is a summary. Read the full article at the original source.

