Pilibhit News: पीटीआर में 270 वन कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बृहस्पतिवार को 270 वन कर्मियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बृहस्पतिवार को 270 वन कर्मियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। विश्व प्रकृति निधि (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक से सक्षम बनाना है। फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह ने टीम भावना और संवाद पर जोर दिया।कहा कि टीम भावना से एक परिवार के रूप में कार्य करके ही हम बेहतर परिणाम दे सकते हैं। उन्होंने टाइगर रिजर्व की पहचान का श्रेय ग्राउंड लेवल स्टाफ को दिया। उन्होंने कर्मचारियों को पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारियों के प्रति सचेत किया और उच्चाधिकारियों से लगातार संवाद बनाए रखने की सलाह दी। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वन कर्मियों को आधुनिक तकनीक से लैस करना बताया। वन एवं वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय निदेशक भरत कुमार डीके ने एम-स्ट्रिप्स पेट्रोलिंग और बचाव अभियानों में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। संवाद
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
