Pilibhit News: पांच कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन रोकने के दिए निर्देश

सीडीओ के औचक निरीक्षण में विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों के करीब पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
पीलीभीत। सीडीओ के औचक निरीक्षण में विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों के करीब पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने पांचों कर्मचारियों का वेतन रोके जाने के निर्देश संबंधित विभागीय अफसरों को दिए। साथ ही विकास भवन की अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।बृहस्पतिवार को सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र ने सुबह सवा दस बजे विकास भवन के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला पंचायती राज कार्यालय, समाज कल्याण विभाग आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण विभाग की वरिष्ठ सहायक लता कुमारी, नेडा कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अमित कुमार, अल्पसंख्यक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक नदीम अहमद, प्रोबेशन कार्यालय के सुमित कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अनुपस्थित मिलने पर उनका स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोके जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र ने बताया कि अनुपस्थित मिलने पर पांच कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। साथ ही उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
