Crime·

PM आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन बड़ा अपडेट , पुलिस ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को डिटेन किया

PM आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन बड़ा अपडेट , पुलिस ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को डिटेन किया

कांग्रेस के पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने डिटेन किया। पार्टी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत पांच प्रमुख मांगें उठाईं।

कांग्रेस के पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने डिटेन किया। पार्टी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत पांच प्रमुख मांगें उठाईं। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को डिटेन किया है। वहीं, सपा के लीडर अखिलेश यादव को प्रदर्शन स्थल से हटाया गया है। जानकारी के अनुसार, डिटेन से पहले दिल्ली के डीसीपी ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना खत्म करने के लिए समझाया था। धरना प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, दीपेंद्र हुड्डा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई सीनियर नेता शामिल हुए थे। पुलिस से हुई तीखी नोकझोक धरना प्रदर्शन को खत्म करने के दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोक भी देखने को मिली। मौके पर मौजूद डीसीपी ने राहुल गांधी से सहयोग की अपील करते हुए कहा आप प्लीज कॉपरेट कीजिए। इस पर राहुल गांधी ने जवाब था कि वह कॉपरेट कर रहे हैं। और पुलिस वहां मौजूद लोगों को हटने के लिए कहे। जब डीसीपी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से हटने की अपील की लेकिन भीड़ नहीं हटी। तब उन्होंने पुलिस को सभी को हिरासत में लेने के निर्देश दिए। इसी दौरान पुलिसकर्मी राहुल गांधी को हटाने लगे। कांग्रेस का दावा है कि एक जवान ने उनका हाथ पकड़ लिया, जिस पर राहुल ने हाथ छुड़ाया और विरोध जताते हुए सड़क पर लेट गए। बाद में पुलिस उन्हें और प्रियंका गांधी वाड्रा को अलग-अलग बसों में बैठाकर ले गई। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष के साथ पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया और कहा कि पार्टी छात्रों के मुद्दे पर अपना आंदोलन जारी रखेगी। अपील के कुछ देर बाद हुई कार्रवाई हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से प्रधानमंत्री आवास के बाहर चल रहे धरने में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय पर सरकार जवाब देने से बच रही है और युवाओं की आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सकता। राहुल ने दावा किया कि इस बार सरकार जवाबदेही से नहीं बच पाएगी और नागरिकों से छात्रों के समर्थन में आगे आने की अपील की। कई अन्य विपक्षी नेता भी हिरासत में पुलिस ने कांग्रेस के कई अन्य नेताओं और सांसदों को भी हिरासत में लिया। इनमें चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और शशिकांत सेंथिल समेत कई नेता शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने हाथों में सांकेतिक हथकड़ियां पहनकर छात्रों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि विपक्ष संसद में इस मुद्दे पर चर्चा चाहता है, लेकिन उसे बोलने का अवसर नहीं दिया जा रहा। उन्होंने छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at swadeshnews