Domestic·

PT शिक्षक और फुटबॉल खिलाड़ी अमृतपाल सिंह जुग्गू की मौत:बठिंडा में सड़क हादसे में घायल हुए; खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करवाकर लौट रहे थे घर

PT शिक्षक और फुटबॉल खिलाड़ी अमृतपाल सिंह जुग्गू की मौत:बठिंडा में सड़क हादसे में घायल हुए; खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करवाकर लौट रहे थे घर

बठिंडा के सरकारी हाई स्कूल जंगियाणा में पीटी शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे नथाना निवासी अमृतपाल सिंह जुग्गू की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शनिवार को गांव गुमटी और दियालपुरा मिर्जा के बीच मुख्य सड़क पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, अमृतपाल सिंह जुग्गू स्कूल में छुट्टी के बाद रोजाना की तरह खिलाड़ियों को फुटबॉल की प्रैक्टिस करवाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव गुमटी और दियालपुरा मिर्जा के बीच उनकी कार की एक अन्य कार से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पहुंचाया था अस्पताल राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए आदेश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमृतपाल सिंह जुग्गू फुटबॉल के प्रतिभावान खिलाड़ी और कोच भी थे। उन्होंने पंजाब और विश्वविद्यालय स्तर पर फुटबॉल खेली थी। वह लंबे समय से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें फुटबॉल का प्रशिक्षण भी दे रहे थे। उनकी मौत से शिक्षा और खेल जगत के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक का माहौल है। हादसे की सूचना मिलने पर भगता भाईका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi