पटना में आज भी होगा छात्रों का प्रदर्शन, गांधी मैदान में देंगे धरना, PU छात्र संघ के अध्यक्ष हिरासत में

Student Protest Patna: नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग को लेकर आज भी पटना में छात्रों का प्रदर्शन जारी रहेगा. गांधी मैदान में सभी छात्र धरने पर बैठेंगे. छात्रों के उग्र प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए पुलिस हाई अलर्ट मोड में है. The post पटना में आज भी होगा छात्रों का प्रदर्शन, गांधी मैदान में देंगे धरना, PU छात्र संघ के अध्यक्ष हिरासत में appeared first on Prabhat Khabar .
Student Protest Patna: पटना में बुधवार को छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. सुबह 10 बजे छात्रों की भीड़ राजभवन मार्च के लिए निकली. इसके बाद जमकर बवाल हुआ. पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई. इस दौरान छात्रों के साथ-साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए. ऐसे में आज भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहने वाला है. छात्र संगठन AISA आज से गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे. देर रात 2 बजे हुई कार्रवाई बुधवार को हुए प्रदर्शन को लेकर आधी रात तक कार्रवाई हुई. पटना यूनिवर्सिटी (PU) छात्र संघ के अध्यक्ष सुशांत शेखर को पुलिस हिरासत में लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई देर रात 2 बजे के आस-पास हुई है. आज भी छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पहले से ही हाई अलर्ट मोड में है. पटना में हुए बवाल के बाद पूरे बिहार में चौकसी बढ़ा दी गई है. बुधवार को क्या-क्या हुआ? नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग पर छात्र अड़े हुए हैं. बुधवार को छात्रों का प्रदर्शन गांधी मैदान से शुरू हुआ. यहां जेपी गोलंबर के पास छात्रों को बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की गई. लेकिन छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकल गई. इसके बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन देख पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया. यहां से निकलने के बाद डाक बंगला चौराहे पर छात्रों को रोकने की कोशिश की गई. उन पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. इसके साथ आंसू गैस के गोले भी दागे गए. लेकिन यहां तक छात्र और उग्र हो गए, जिसके बाद पुलिस ने छात्रों को खदेड़ दिया. छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई. इस दौरान पत्थरबाजी में छात्रों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी घायल हुए. चोटिल अधिकारियों/पुलिसकर्मियों की लिस्ट IG जितेंद्र राणा- इनके पैर में चोट लगी टाउन डीएसपी 2 कामाख्या नारायण- इनके सिंह नाक, बॉडी, हाथ में चोट लगी गांधी मैदान थानेदार अखिलेश मिश्रा- इनका सिर फट गया पत्रकार नगर SHO सोनू कुमार के नाक पर चोट लगी चंदन राज, दारोगा कोतवाली संजीव कुमार सिंह, ASI कोतवाली रितेश कुमार, ASI कोतवाली ओमप्रकाश चंद्रा, पुलिस लाइन सिपाही मुन्ना कुमार, पुलिस लाइन सिपाही सन्नी देवल कुमार, गोंड कोतवाली अरविंद कुमार निराला, कोतवाली ASI सूरज कुमार सिंह, कांस्टेबल पुलिस लाइन अभिषेक रंजन, PSI गांधी मैदान पूजा कुमारी, कांस्टेबल गांधी मैदान दुर्गा कुमारी, कांस्टेबल गांधी मैदान The post पटना में आज भी होगा छात्रों का प्रदर्शन, गांधी मैदान में देंगे धरना, PU छात्र संघ के अध्यक्ष हिरासत में appeared first on Prabhat Khabar .
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at prabhatkhabar
