Punjab Crime: तलाक के बाद भी खूबसूरत पत्नी पर थी नज़र, खेत में बुलाकर बनाया वीडियो; फिर वहीं कर दिया कांड

पंजाब के फजिल्का जिले में तलाकशुदा की पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि 2 साल पहले तलाक लेने वाले पति ने पहले तो अपनी तलाकशुदा पत्नी को मिलने के लिए बुलाया. आपसी समझौते और सुलह की बात करने के दौरान शख्स ने अपनी तलाकशुदा पत्नी की हत्या करके शव को खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया. आसपास से गुजर रहे लोगों द्वारा सूचना मिलने पर महिला का शव जमीन से खुदवाकर बाहर निकाला गया. पुलिस ने हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है. सनसनीखेज हत्या का यह पूरा मामला फाजिल्का के गांव जंडवाला मीरा सांगला का है. पिता भलवान सिंह के मुताबिक, उनके बेटी सरोज की शादी करीब 22 साल पहले फाजिल्का के गांव जंडवाला मीरा सांगला निवासी गुरमीत सिंह के साथ हुई थी. कई सालों तक दोनों के बीच अच्छे रिश्ते रहे. इस दौरान दोनों के 3 बच्चे भी हुए. इनमें 2 शादीशुदा बेटियां और एक बेटा भी. करीब 5 साल से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था. कई बार तो बात थाने-पुलिस तक पहुंच गई. इस बीच घरेलू विवाद और लड़ाई-झगड़े के कारण करीब 2 साल पहले दोनों का कानूनी तौर पर तलाक हो गया था. तलाक के बाद भी बच्चों से मिलने आती थी पत्नी पिता का कहना है कि उनकी बेटी सरोज तलाक के बाद भी अपने बच्चों की वजह से गुरमीत सिंह के घर आती-जाती रहती थी. इस दौरान उसकी गुरमीत सिंह से भी मुलाकात होती थी. तलाक के बाद भी गुरमीत सिंह पर सरोज का विश्वास बना हुआ था. शायद इसी का फायदा उठाते हुए सुलह कराने के बहाने तलाकशुदा पत्नी सरोज अपने घर बुलाया. इसके बाद पूरी प्लानिंग के तहत खेतों में ले जाकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया. ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गयी तो साक्ष्य छिपाने के लिए शव को मिट्टी में दबा दिया. पुलिस के मुताबिक हत्या के दौरान बकरी चरा रहे एक चरवाहे ने महिला की दर्दनाक चीखें सुन लीं, इसके बाद उसने पुलिस को जानकारी दी. हत्या से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट की रील उधर, जांच के बाबत डीएसपी (DSP) बीएस रंधावा ने बताया कि आरोपी पति गुरमीत सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. इसके चलते उनका तलाक हुआ था और महिला अपने मायके में रहने लगी थी. पति गुरमीत सिंह का कहना था कि उसकी पत्नी कई सालों तक धोखा देती रहे और अवैध संबंध में रही. इस बात को लेकर वह बहुत गुस्से में थे. तलाक के बाद भी सरोज-गुरमीत में थे अच्छे रिश्ते बीएस रंधावा का कहना है कि जांच में पता चला है कि तलाक के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना हुआ था. वारदात वाले दिन गुरमीत सिंह ने सुलह के नाम पर अपनी पत्नी को बस स्टैंड पर बुलाया. सरोज आ भी गई, जिसके बाद वह उसे अपनी बाइक पर बैठाकर लाया. इस दौरान उसने एक वीडियो भी बनाया. इस वीडियो को अपनी पत्नी की ही इंस्टाग्राम (Instagram) आईडी से पोस्ट भी किया. हैरत की बात यह है कि इसमें बैकग्राउंड में भावुक गाना “याद तेरी बण गई सजणा वे साडे सीने च नासूर...” लगाया गया था. यह भी पढ़ें: ‘भाभी जी घर पर हैं’ कह कर आता था घर, पति एक दिन कमरे में घुसा तो उड़े होश; फिर दोनों ने रच डाली खौफनाक प्लानिंग
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at inkhabar
