RJD को बड़ा झटका! बांकीपुर उपचुनाव से पहले पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा

बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता और लंबे समय से राजद का चेहरा रहे ...
बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता और लंबे समय से राजद का चेहरा रहे मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ दी है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी प्रवक्ता समेत सभी जिम्मेदारियों से खुद को अलग कर लिया है। हालांकि, उनके इस्तीफे के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। अभय कुशवाहा को लेकर भी तेज हुई अटकलें मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बीच औरंगाबाद से राजद सांसद अभय कुशवाहा को लेकर भी सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वह भाजपा के संपर्क में हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक न तो अभय कुशवाहा और न ही भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है। इन घटनाक्रमों के बाद बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है और उपचुनाव से पहले राजद की रणनीति पर भी सवाल उठने लगे हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है...
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at peoplesupdate
