Entertainment·

Rohtak News: सांस्कृतिक महोत्सव में 400 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Rohtak News: सांस्कृतिक महोत्सव में 400 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

400 students showcased their talent at the cultural festival.

रोहतक। खंड स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने किया। रोहतक खंड के 25 विद्यालयों के करीब 400 विद्यार्थियों ने जूनियर और सीनियर वर्ग में समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागिनी और स्किट प्रतियोगिताओं में भाग लिया।कक्षा 9-12 वर्ग के समूह डांस में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन ने प्रथम, राजकीय विद्यालय सांघी ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहरावर ने तृतीय स्थान हासिल किया। जिला समन्वयक सुनीता अहलावत ने बताया कि सीनियर वर्ग के सोलो डांस में मॉडल टाउन विद्यालय प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी तृतीय रहा।जिला परियोजना समन्वयक सुमन हुड्डा और खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल ने विजेताओं को सम्मानित किया। विजेता विद्यार्थी अब जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में रोहतक खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।रागिनी प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर प्रथमरागिनी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर ने पहला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन ने दूसरा और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्किट प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करौंथा द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रुड़की तृतीय रहा।सोलो डांस में मॉडल टाउन विद्यालय प्रथमजूनियर वर्ग के सोलो डांस में मॉडल टाउन विद्यालय प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी द्वितीय और राजकीय उच्च विद्यालय जिला जेल की छात्रा तृतीय रही। ग्रुप डांस में राजकीय कन्या विद्यालय हिसार रोड प्रथम, मॉडल टाउन द्वितीय और किलोई तृतीय रहा। स्किट में राजकीय कन्या विद्यालय मॉडल टाउन प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी को दूसरा, राजकीय कन्या विद्यालय रुड़की को तीसरा स्थान मिला। 16 मॉडल टाउन स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय सांस्कृतिक मह

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala