Saransh Jain Success Story: 188 विकेट, 2223 रन और अब भारतीय टेस्ट टीम...सारांश जैन के शानदार रिकॉर्ड्स; देखें यहां

Saransh Jain Success Story | Who Is Saransh Jain: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार, 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में एक नाम ऐसा था, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. ये नाम 33 साल की स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन का है. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद आखिरकार उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार जगह मिल गई है. वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में सारांश को शामिल किया गया है. 11 साल की मेहनत और भरोसा साल 2014 में सारांश ने मध्य प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट से अपना डेब्यू किया. वह टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर और बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टीम को कई बार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिली. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और हर सीजन में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचते रहे. वहीं अब 11 साल के इंतजार के बाद उन्हें आखिरकार भारतीय टीम में जगह दी गई है. घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड सारांश जैन ने 54 प्रथम श्रेणी मैचों में 188 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका औसत करीब 27.30 रहा है उन्होंने उन्होंने करीब 10 पारी में 5 विकेट भी अपने नाम किए हैं. गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी उन्होंने काफी अच्छे रिकॉर्ड बनाए हैं. सारांश ने कुल 31.75 की औसत से 2,223 रन दर्ज किए हैं. उनके खाते में दो शतक और 14 शतक भी दर्ज है. ये भी पढ़ें: Lionel Messi Retirement: फीफा वर्ल्ड कप 2030 खेलेंगे मेसी? फुटबॉल जगत से आया बड़ा अपडेट! भारत-ए टीम में शानदार प्रदर्शन सारांश जैन ने हाल ही में भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ चार दिन के मैच खेले थे. गॉल में खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में सारांश जैन ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने मैच में 6 विकेट लिए और नाबाद 70 रन भी बनाए. श्रीलंका की स्पिन मददगार पिचों पर उनका यह प्रदर्शन चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को बहुत पसंद आया. चूंकि मुख्य भारतीय टीम को भी इसी तरह की पिचों पर टेस्ट सीरीज खेलनी है, इसलिए सारांश को टीम में शामिल करना सही फैसला माना गया. सारांश जैन का करियर रिकॉर्ड बल्लेबाजी प्रारूप मैच नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत शतक अर्धशतक प्रथम श्रेणी 54 15 2223 103* 31.75 2 14 लिस्ट-ए 47 4 553 56 17.83 0 1 टी20 20 2 37 11 6.16 0 0 गेंदबाजी प्रारूप मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट प्रथम श्रेणी 54 188 6/75 10 लिस्ट-ए 47 38 3/29 0 टी20 20 18 3/13 0 ये भी पढ़ें: IND vs ZIM 2nd T20I Playing 11: अभिषेक नहीं, वैभव के साथ दिखेगा नया ओपनर! इस धाकड़ खिलाड़ी को मिलेगा मौका?
Saransh Jain Success Story | Who Is Saransh Jain: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार, 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में एक नाम ऐसा था, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. ये नाम 33 साल की स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन का है. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद आखिरकार उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार जगह मिल गई है. वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में सारांश को शामिल किया गया है. 11 साल की मेहनत और भरोसा साल 2014 में सारांश ने मध्य प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट से अपना डेब्यू किया. वह टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर और बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टीम को कई बार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिली. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और हर सीजन में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचते रहे. वहीं अब 11 साल के इंतजार के बाद उन्हें आखिरकार भारतीय टीम में जगह दी गई है. घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड सारांश जैन ने 54 प्रथम श्रेणी मैचों में 188 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका औसत करीब 27.30 रहा है उन्होंने उन्होंने करीब 10 पारी में 5 विकेट भी अपने नाम किए हैं. गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी उन्होंने काफी अच्छे रिकॉर्ड बनाए हैं. सारांश ने कुल 31.75 की औसत से 2,223 रन दर्ज किए हैं. उनके खाते में दो शतक और 14 शतक भी दर्ज है. ये भी पढ़ें: Lionel Messi Retirement: फीफा वर्ल्ड कप 2030 खेलेंगे मेसी? फुटबॉल जगत से आया बड़ा अपडेट! भारत-ए टीम में शानदार प्रदर्शन सारांश जैन ने हाल ही में भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ चार दिन के मैच खेले थे. गॉल में खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में सारांश जैन ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने मैच में 6 विकेट लिए और नाबाद 70 रन भी बनाए. श्रीलंका की स्पिन मददगार पिचों पर उनका यह प्रदर्शन चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को बहुत पसंद आया. चूंकि मुख्य भारतीय टीम को भी इसी तरह की पिचों पर टेस्ट सीरीज खेलनी है, इसलिए सारांश को टीम में शामिल करना सही फैसला माना गया. सारांश जैन का करियर रिकॉर्ड बल्लेबाजी | प्रारूप | मैच | नाबाद | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | शतक | अर्धशतक | | प्रथम श्रेणी | 54 | 15 | 2223 | 103* | 31.75 | 2 | 14 | | लिस्ट-ए | 47 | 4 | 553 | 56 | 17.83 | 0 | 1 | | टी20 | 20 | 2 | 37 | 11 | 6.16 | 0 | 0 | गेंदबाजी | प्रारूप | मैच | विकेट | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन | 5 विकेट | |---|---|---|---|---| | प्रथम श्रेणी | 54 | 188 | 6/75 | 10 | | लिस्ट-ए | 47 | 38 | 3/29 | 0 | | टी20 | 20 | 18 | 3/13 | 0 | ये भी पढ़ें: IND vs ZIM 2nd T20I Playing 11: अभिषेक नहीं, वैभव के साथ दिखेगा नया ओपनर! इस धाकड़ खिलाड़ी को मिलेगा मौका?
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at inkhabar
