Politics·

Sawan 2026 Zodiac Abhishek: सावन में अपनी राशि अनुसार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये एक खास चीज, भगवान शिव दूर करेंगे हर संकट और चमकेगी किस्मत

Sawan 2026 Zodiac Abhishek: सावन में अपनी राशि अनुसार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये एक खास चीज, भगवान शिव दूर करेंगे हर संकट और चमकेगी किस्मत

पवित्र सावन माह की शुरुआत हो चुकी है और दुनिया भर के शिव भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस पूरे महीने में श्रद्धालु नियम और निष्ठा के साथ अपने आराध्य देव भगवान भोलेनाथ का विभिन्न पवित्र सामग्रियों से अभिषेक करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में शिवलिंग पर जल, दूध, दही, बेलपत्र और गन्ने का रस चढ़ाने से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जातक पूरे सावन अपनी राशि के अनुकूल सामग्री से शिवलिंग का अभिषेक करें, तो महादेव की असीम कृपा प्राप्त होती है और जीवन की बड़ी से बड़ी अड़चनें चुटकियों में दूर हो जाती हैं। मेष से मीन: जानें अपनी राशि अनुसार शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं 1. मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों को सावन भर शिवलिंग पर शहद और चीनी (या देसी खांड) अर्पित करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से करियर और बिजनेस में तरक्की के नए-नए अवसर प्राप्त होते हैं। 2. वृषभ राशि (Taurus) वृषभ राशि वाले जातकों को भगवान शिव का अभिषेक कच्चे दूध, दही या शुद्ध देसी घी से करना चाहिए। इससे आपका मन शांत रहेगा, मानसिक तनाव दूर होगा और स्वास्थ्य हमेशा बेहतर बना रहेगा। 3. मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए सावन में बेलपत्र, कच्चा दूध और लाल रंग के फूल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है। इससे भगवान शिव प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। 4. कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। इसलिए इस राशि के जातकों को शिवलिंग पर दूध और सफेद रंग की पूजन सामग्री (जैसे सफेद चंदन या सफेद फूल) ही अर्पित करनी चाहिए। इससे मन स्थिर और शांत रहता है। 5. सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के जातकों को सावन में शिवलिंग पर शहद और गुड़ का लेप या जल अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि इससे समाज में आपका मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास तेजी से बढ़ता है। 6. कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि वाले जातकों को इस पूरे महीने शिवलिंग पर ताजा बेलपत्र और शहद चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आपके कामकाज में आ रही तमाम रुकावटें और बाधाएं धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं। 7. तुला राशि (Libra) तुला राशि के जातकों के लिए सावन भर शिवलिंग पर गन्ने का रस या शुद्ध देसी घी अर्पित करना उत्तम माना गया है। इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होती है। 8. वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों को शिव पूजा में लाल रंग के फूल जरूर शामिल करने चाहिए और नियमित रूप से शिवलिंग पर पवित्र गंगाजल अर्पित करना चाहिए। यह उपाय आपके जीवन में शुभ फलों का आगमन करता है। 9. धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के जातकों को सावन में चंदन और पीले रंग के फूल (जैसे गेंदा या कनेर) भगवान शिव को अर्पित करने चाहिए। इससे जीवन में आ रही पुरानी अड़चनें दूर होती हैं। 10. मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के जातकों के लिए बेलपत्र और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना सबसे ज्यादा फलदायी माना गया है। इससे शनि दोष का प्रभाव भी कम होता है। 11. कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के जातकों को सावन के हर सोमवार और दैनिक पूजा में शिवलिंग पर दूध की मलाई और मिश्री सच्चे मन से अर्पित करनी चाहिए। इससे जीवन में स्थिरता और सुख का वास होता है। 12. मीन राशि (Pisces) मीन राशि वाले जातकों को सावन भर भगवान शिव को शहद और बेर का फल अर्पित करना चाहिए। इसे पूजा में शामिल करने से जीवन में सकारात्मकता और सफलता के योग बनते हैं। (डिस्क्लोमर: इस लेख में दी गई जानकारियां पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित हैं। पाठक इसे सामान्य जानकारी के रूप में ही लें।)

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at newsindialive