निर्माणाधीन संदीपनी विद्यालय पहुंचीं SDM प्रियंका भलावी : काम की गुणवत्ता जांची, बोलीं- तय समय पर पूरा हो निर्माण

एसडीएम प्रियंका भलावी ने निर्माणाधीन संदीपनी विद्यालय का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को तय समय-सीमा में गुणव...
बेगमगंज की अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रियंका भलावी ने निर्माणाधीन संदीपनी विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मध्यप्रदेश भवन विकास निगम (MPBDC) के इंजीनियर भी मौजूद रहे। एसडीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का मौके पर जायजा लिया। निर्माण कार्य और सुविधाओं की जांच की निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने भवन निर्माण की प्रगति, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षों, बरामदों, सीढ़ियों, बिजली और पानी की व्यवस्था, स्वच्छता सुविधाओं तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश प्रियंका भलावी ने संबंधित इंजीनियरों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य स्वीकृत मानचित्र और तय तकनीकी मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। काम में तेजी और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश एसडीएम ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और गुणवत्ता के साथ-साथ सभी सुरक्षा मानकों का भी पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at peoplesupdate
