Top·

किशनगंज में SGFI स्टेट लेवल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू:14 से 16 अक्टूबर तक चलेंगे मुकाबले, DM-SP ने किया उद्घाटन

किशनगंज में SGFI स्टेट लेवल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू:14 से 16 अक्टूबर तक चलेंगे मुकाबले, DM-SP ने किया उद्घाटन

विद्यालय खेल महाकुंभ के तहत SGFI राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ बुधवार को किशनगंज में हुआ। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता शहर के शहीद अशफाकउल्ला खाँ स्टेडियम, खगड़ा में 14 से 16 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं। राज्यभर से चयनित स्कूल टीमों के खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। स्टेडियम परिसर में इसको लेकर बड़ा बैनर लगाया गया है, जिस पर "खेलेगा बिहार, खिलेगा बिहार" का स्लोगन लिखा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया आयोजन स्थल पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) और जिला प्रशासन किशनगंज का लोगो भी अंकित है। आज के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ डीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग, खेल विभाग के अधिकारी और वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। राज्य व राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना मुख्य उद्देश्य डीएम और एसपी ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेल को अनुशासन और एकता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। प्रशासन ने खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और मैदान की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों में खेल भावना को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है।

This is a summary. Read the full article at the original source.