Top·

Sharadiya Navratri का छठा दिन: देवी धामों में गूंजे जयकारे, गरबा और पंडालों में दिखी आस्था की झलक

Sharadiya Navratri का छठा दिन: देवी धामों में गूंजे जयकारे, गरबा और पंडालों में दिखी आस्था की झलक
Source:gnttv ↗

GNT Express | शारदीय नवरात्र के छठे दिन देशभर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. दिल्ली के कालकाजी और झंडेवालान मंदिर, गुवाहाटी के कामाख्या धाम और टिहरी गढ़वाल के सुरकंडा देवी मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की. गुजरात के पोरबंदर में मेहर समाज का मनियारो रास और जूनागढ़ में पारंपरिक अहीर रास आयोजित हुआ. छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हाथों में पौधे लेकर गरबा किया गया. पश्चिम बंगाल, दिल्ली और धनबाद में अनोखी थीम पर सजे दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बने. कोटा में राजसी ठाठ-बाट के साथ भगवान राम की बारात निकाली गई और सूरत के उधना स्टेशन पर त्योहारों के मद्देनजर विशाल यात्री होल्डिंग सेंटर तैयार किया गया.

This is a summary. Read the full article at the original source.