Politics·
Siddharthnagar News: लापरवाही में दो सचिव निलंबित

Source:amarujala ↗
सिद्धार्थनगर। एआर कोऑपरेटिव प्रकाश बहादुर गौतम ने बांसी और इटवा तहसील में विभिन्न सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। इस दौरान मेंहदानी और गोल्हौरा के सचिव को वितरण में लापरवाही मिलने पर निलंबित कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, विकास खंड-इटवा में बी-पैक्स मेंहदानी और विकास खंड-मिठवल में बी-पैक्स गोल्हौरा बांसी समिति के सचिव द्वारा उर्वरक वितरण रजिस्टर पर कृषकों का पंजीकरण संख्या और मोबाइल नंबर अंकित नहीं मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए एआर कोऑपरेटिव प्रकाश बहादुर गौतम ने तत्काल दोनों समितियों के सचिवों पर निलंबन की कार्रवाई की। निर्देश दिए कि सिर्फ समिति सदस्यों को ही उर्वरक वितरण किया जाना है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
