Top·

Siddharthnagar News: घट रहा नदियों का जलस्तर, कटान का खतरा बरकरार

Siddharthnagar News: घट रहा नदियों का जलस्तर, कटान का खतरा बरकरार

River water levels receding; threat of erosion persists.

सिद्धार्थनगर। बारिश से उफान पर आई नदियों के जलस्तर शनिवार को नीचे आने का सिलसिला जारी रहा। हालांकि घटते जलस्तर से कटान का खतरा बना हुआ है। नेपाल समेत जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से राप्ती, बूढ़ी राप्ती समेत अन्य नदियों का जलस्तर शनिवार को घट रहा था और वह खतरे के निशान से नीचे बना हुए हैं। नदियों में आए उफान से अभी तक डुमरियागंज कस्बा के निकट राप्ती नदी किनारे हो रही कटान से 33 हजार वोल्ट बिजली टावर के नदी में समाने का खतरा मंडरा रहा था। उसका क्षेत्र के तिवारीडीह निवासी राधेश्याम आदि का कहना था कि नदी का जलस्तर घटने से अभी तात्कालिक राहत मिली है लेकिन अभी भी बारिश होने से जलस्तर बढ़ने पर कटान और बाढ़ से घिरने का खतरा बना हुआ है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala