Siddharthnagar News: सावन से पहले शिवालयों में शुरू हुईं तैयारियां, सफाई अभियान तेज

Preparations begin at Shiva temples ahead of Sawan; cleanup drives intensified.
भवानीगंज। श्रावण मास की शुरुआत बृहस्पतिवार से होने जा रही है। इसे लेकर डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिरों और शिवालयों में सफाई और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में पहुंचेंगे। पूरे क्षेत्र में ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजेंगे।प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रमुख मंदिरों और मार्गों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। क्षेत्र के देईपार स्थित प्राचीन शिव मंदिर, भारतभारी शिव मंदिर, हल्लौर का बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर, भानपुर रानी का बाबा भुवनेश्वरनाथ मंदिर, बेवा चौराहा शिव मंदिर, नगर के रामलीला मैदान स्थित दुर्गा-शिव मंदिर तथा राप्ती तट स्थित शिव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में जलाभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।उधर, श्रावण मास को लेकर नगर पंचायत डुमरियागंज ने भी शनिवार को राप्ती नदी तट, मंदिर परिसरों और प्रमुख मार्गों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार पटेल ने वार्ड सुपरवाइजरों और सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी मंदिरों, शिवालयों और श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों की नियमित सफाई कराई जाए और आवश्यक स्थानों पर चूने का छिड़काव कराया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान अर्पित द्विवेदी, हैदर अली, अनिल, शंभू सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
