Top·

Sonipat News: एमडीयू मेरिट में जीवीएम की धाक, कृतिका ने किया टॉप

Sonipat News: एमडीयू मेरिट में जीवीएम की धाक, कृतिका ने किया टॉप

सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की मई-2025 परीक्षा के बीए ऑनर्स भूगोल प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा। कृतिका देओल ने 1100 में से 967 अंक (87.91 प्रतिशत) हासिल कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की 12 छात्राओं ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाया।विश्वविद्यालय मेरिट सूची में साक्षी ने 966 अंक (87.82 प्रतिशत) के साथ दूसरा और निकिता ने 945 अंक (85.91 प्रतिशत) के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। स्वाति आठवें, लिपिका नौवें और किरण दसवें स्थान पर रहीं। इसके अलावा मधु, तनिषा, नैंसी, रितिका, दीपांशी और प्रज्ञा ने भी मेरिट सूची में जगह बनाई।संस्थान के प्रधान डॉ. ओपी परूथी ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने इसे संस्थान के लिए गर्व का विषय बतायाभूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. पिंकी तथा विभाग की शिक्षिकाओं कविता, शिवानी, डॉ. मनीषा और नैंसी ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।वर्जनमहाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास और व्यावसायिक दक्षता पर भी विशेष ध्यान देता है। उन्होंने छात्राओं से भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया।डॉ. मंजुला स्पाह, प्राचार्य

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala